अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: पब्लिक की भावनाओं को समझने और उस तक पहुंचने का कोई भी मौका भारतीय जनता पार्टी नहीं चूकती। इस बार तो मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के अवसर को ही पार्टी ने पब्लिक के नजदीक पहुंचने का माध्यम बनाने का न केवल फैसला किया बल्कि 21 लाख परिवारों की भावना जानने और मोदी सरकार की योजनाओं से जोड़ने की तैयारी बड़ी ही योजनाबद्ध है। बीजेपी का 21 दिवसीय महासंपर्क अभियान गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता तो जुटेगा ही, खुद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी 100-100 लोगों से संपर्क करेंगे। ओमप्रकाश धनखड़ ने इस अभियान का नाम भी ऐसा दिया है, जिससे जनता में भी संदेश जाए और कार्यकर्ताओं में भी।जी, हां।
*”जनसेवा के आठ साल-100 से संपर्क”* यही वह अभियान होगा,जिसके माध्यम से अगले 21 दिनों तक मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रहीजनकल्याण कारी योजनाओं से उन लोगों को भी जोड़ने की कोशिश होगी, जो जानकारी के अभाव में अभी तक इनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। 5 मई से लेकर 26 मई तक चलने वाले इस महासंपर्क अभियान की अहमियत इसी बात से आंकी जा सकती है कि गत शनिवार को योजना बनाने के लिए हुई बैठक में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर अपने सुझाव दिए थे और प्रदेश अध्यक्ष के विजन की सराहना करते हुए इस अभियान को महत्वपूर्ण और जनहित के लिए जरूरी बताया था। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने तो ओमप्रकाश धनखड़ की खुले मन से प्रशंसा करते हुए उनको अब तक का सबसे क्रियाशील प्रदेश अध्यक्ष बताने में भी कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।
इससे भी बड़ी बात यह रही कि सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने भी अनिल विज की इस बात का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया था।प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ने भी इस अभियान को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस 5 मई से शुरू करने का फैसला लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकार और पार्टी पूरे तालमेल के साथ जनहित में लगी हैं। अभियान के पहले चरण में 5 से 25 मई तक मंत्री, सांसद, विधायक आदि के अलावा प्रदेश इकाई और जिला इकाई के पदाधिकारी जनसंपर्क कर अपने-अपने स्तर पर 100-100 लोगों से संपर्क करेंगे। इस तरह 5 से 25 मई तक 20 दिन में 2 लाख लोगों से संपर्क किया जाएगा। जबकि 26 मई (मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने की तिथि) को एक ही दिन में प्रदेश में मौजूद 19786 बूथों पर 19 लाख परिवारों तक पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बताया जाएगा। भाजपा हरियाणा के मीडिया प्रमुख संजय शर्मा एवं सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी का कहना है कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार तो लगातार जनकल्याण के कार्य कर ही रही है, लेकिन भाजपा संगठन के तौर पर भी जनसेवा की गतिविधियां लगातार करती रहती है। सैनी के अनुसार हरियाणा में ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता लगातार सक्रिय है। कोरोना काल में दो साल तक सीधे पब्लिक सेवा के लिए कार्यकर्ता फील्ड में रहा। आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा और काला पानी यात्रा, प्रयाग राज यात्रा, हुसैनीवाला यात्रा कर कांग्रेस द्वारा उपेक्षित किए गए स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथाएं पब्लिक डोमेन में लाने का काम किया। सैनी के मुताबिक ओमप्रकाश धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बूथ स्तर के अनेकों कार्यक्रम हो चुके हैं और अब पार्टी ने मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 21 लाख परिवारों तक पहुंचकर उनको सीधे मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का बीडा उठाया है। अरविंद सैनी का कहना है कि ओमप्रकाश धनखड़ की क्रियाशीलता से हर बूथ पर सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता की बदौलत ही भाजपा अन्य दलों से अलग और मजबूत है। जहां कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है, वहीं भाजपा जैसा मजबूत संगठन सरकार में होते हुए भी लगातार और मजबूत होने के लिए ठोस एवं जमीन से जुड़े कार्य में लगा है। इसमें भी कोई संदेह नहीं कि ओमप्रकाश धनखड़ ने जब से भाजपा की कमान संभाली है, तब से हरियाणा में हर कार्यक्रम को पब्लिक कार्यक्रम का रूप देने में पार्टी ने अधिक कामयाबी पाई है। कहना गलत नहीं होगा कि ओमप्रकाश धनखड़ की क्रियाशीलता के चलते हरियाणा में विपक्षी पार्टियों का पैर जमाना आसान नहीं है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments