Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने शनिवार सुबह 10 बजे तक जिले में इंटरनेट बंद रखने का एलान किया है। सुबह 10 बजे हालात को देखते हुए तय होगा कि इसे बढ़ाया जाए या नहीं?वहीं, कुछ देर पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए मंडी हाउस से आइटीओ तक यातायात बंद कर दिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस रास्ते का प्रयोग नहीं करें। नोएडा में सभी पुलिस वालों की छुट्टी रद कर दी गई है। इंडिया गेट पर चल रहे प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी पहुंच गई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि नागरिकता कानून लागू होने से गरीब लोग प्रभावित होंगे। दिहाड़ी मजदूर क्या करेंगे। लोगों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहिए। दिल्ली के दरियागंज इलाके में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, दिल्ली गेट गेट पर प्रदर्शन कारियों ने कार में आग लगा दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसी के साथ एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की खबर है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करने की कड़ी में लाठीचार्ज करने के साथ वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

दिल्ली के जामियानगर, शाहीन बाग, जामा मस्जिद में प्रदर्शन जारी है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस को फूल पेश किए। उधर, कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में भी लोग मार्च निकाल रहे हैं। वहीं, नियम तोड़ने पर दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को पकड़ने के कोशिश की तो उनके समर्थक उन्हें जामा मस्जिद के अंदर लेकर चले गए। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने 15 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं।जाफराबाद, मौजपुर, बदरपुर, चावड़ी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद समेत 15 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री बैन है। वहीं, जोहरी एन्कलेव, शिव विहार, दिल्ली गेट और दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। यहां पर मेट्रो नहीं रुक रही है। इसके अलावा राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली के सीमापुरी में प्रदर्शन के दौरान पथराव में एडिशनल डीसीपी शाहदरा रोहित राजवीर के सिर में चोट लग गई है। पथराव में कई पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आयी हैं। पूर्वी दिल्ली में एक पुलिस अधिकारी के अनुसार 30 हज़ार लोग सड़क पर मौजूद हैं। बॉर्डर पर आज चेकिंग नहीं हुई है,उसी के कारण उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं। डीएमआरसी के मुताबिक 285 स्‍टेशनों में से वायलेट लाइन में चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्‍जिद और दिल्‍ली गेट, पिंक लाइन में जाफराबाद और मौजपुर-बदरपुर, मजेंडा लाइन पर जामिया मिल्‍लिया मेट्रो स्‍टेशन को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। बाकी मेट्रो स्‍टेशन पर ट्रैफिक सामान्य है। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी पुलिस को फूल दे रहे हैं। इस बीच दिल्ली से सटे यूपी के हापुड़ जिले में बेकाबू प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। हालात पर तेजी से काबू पाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने हापुड़ में गाड़ियों में तोड़फोड़ की, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि हापुड़ में इंटरनेट सेवा बंद कराई जा रही है। ऐसे में कभी भी इंटरनेट सेवा बंद हो सकती है।



पूर्वी दिल्ली के न्यू जाफराबाद स्थित मस्जिद अक्सा के इमाम मौलाना तौकीर ने जुमे की नमाज़ में शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करें, लेकिन कानून को हाथ में न लें। वहीं, संभावित प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने चावड़ी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पुलिस सुबह से फ्लैग मार्च कर रही है। अतिरिक्त डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आरपी मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। यहां पर कई इलाकों धारा 144 भी लागू है और इंटरनेट सेवा भी प्रभावित है। दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा के मुताबिक, सिटी जामा मस्जिद में धारा 144 लागू नहीं है। यहां लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और शांति चाहते हैं। दिल्ली पुलिस भी शांति के लिए काम कर रही है। इस बीच दिल्ली में जामा मस्जिद के पास स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गुलाब भेंट किए हैं। दिल्ली महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास के आसपास प्रदर्शन की कोशिश की। इस पर पुलिस ने दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष (Delhi Mahila Congress President Sharmistha Mukherjee) के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

Related posts

एंटी डस्ट अभियान के तहत पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने किया पीतमपुरा में खेल परिसर के प्रोजेक्ट स्थल का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

ऋण और भारी भरकम बोनस दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्टग्राम पर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक वीडियो फिल्म पोस्ट किया,देखिए वीडियो।      

Ajit Sinha
error: Content is protected !!