अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसान मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्य कर्त्ता को संगठन को मजबूत करने के लिए चुनौतियों को समझते हुए काम करने की जरुरत है। भाजपा के मोर्चों को उनके द्वारा काम किए जाने वाले क्षेत्रों में पार्टी के विचार को विस्तार देने का काम मिला है जिसके लिए आगामी दो सालों के लिए सांगठनिक और उनके कार्य क्षेत्र की गतिविधियों का रोडमैप तैयार करके काम करें l उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्त्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के प्रचार के साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि इनका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। ये बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मंगलवार को पंचकूला के पी डब्ल्यू डी रेस्ट हॉउस में पार्टी के किसान मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक में कही ।
बैठक में दोनों मोर्चों की आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसानों से जुडी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। प्रदेश के किसान भाइयों को भाजपा सरकार द्वारा उनके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आधारभूत फैसलों के लाभों के बारे में बताना है। किस प्रकार किसानों को जोखिम फ्री खेती की तरफ सरकार लेकर जाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, एम एस पी में बढौतरी जैसे निर्णय लेकर किसान को मजबूत करने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतान्त्रिक राजनीतिक संगठन है। अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी वंचित समाज से जुडी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के उस लोगों तक लेकर जाना है जो इनसे वंचित रहे है। अनुसूचित जाति समाज में पार्टी के विचार को और मजबूत करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोर्चे से जोड़े। बैठक में किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में किसान मोर्चा पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर काम कर चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी पार्टी का किसान मोर्चा आपके दिखाए रास्ते पर चलकर संगठन को और मजबूत करेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल पंवार ने भी प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में अनुसूचित समाज में पार्टी का काम बढ़ेगा और समाज कल्याण के लिए काम करेगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, मोहनलाल बडौली, एडवोकेट वेदपाल किसान मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विधायक महिपाल ढांडा समेत किसान मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments