Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: आपदा पीड़ितों की सहायता करना आमजन का परम कर्तव्य : मुख्यमंत्री मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को फरीदाबाद के सेक्टर 15 से उत्तराखंड के जोशीमठ में भू- स्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, इससे निपटने के लिए आमजन को सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा आपदा की स्थिति में हर समय मदद के लिए तैयार रहता है।

प्रदेश सरकार द्वारा जब भी किसी देश या प्रदेश पर आपदा आई, उसका आपसी सहयोग देकर एकजुटता दिखाते हुए सामना किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा का समय संकट का समय होता है, ऐसे में सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता होती है। हमें संकट काल की परिस्थितियों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा जरूरत का समान दान स्वरूप देना चाहिए। मानवता के नाते जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है।इस अवसर पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा,फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव के विधायक राजेश नागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: डी.ए.वी. शताब्दी इतिहास विभाग द्वारा राष्ट्रीय संग्रहालय का शैक्षणिक दौरा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 38 वां सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेला 7 से 23 फरवरी तक, सुरक्षा व्यवस्था में 1600 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपाईयों ने लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से विकास के बडे-बड़े प्रलोभन, जुमले फेंकने शुरु कर दिए है, ललित नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x