Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:शादी का झांसा देकर बलात्कार और ब्लैकमेल करने के दो फरार आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में बीते 6 महीनों से फरार चल रहे आरोपित को महिला थाना बल्लभगढ़ की टीम ने अरेस्ट किया हैं। इसके साथ में एक और शख्स को अरेस्ट किया जो इस केस की पीड़िता की आपत्तिजनक तस्बीर अपने मोबाइल में कैद करके,,उसे ब्लेकमैल कर रहा था। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम रजत और विवेक हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम रजत है जो आगरा का रहने वाला है। आरोपित  रजत और विवेक के खिलाफ अक्टूबर 2022 में दुष्कर्म व षड्यंत्र की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित रजत और विवेक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस व लीगल ऐड को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 23 वर्ष की है और दसवीं कक्षा तक पढ़ी हुई है। वर्ष 2017 में उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से आरोपित रजत के साथ हुई थी। आरोपित  रजत ने उसे वर्ष 2017 में ही शादी के लिए हां की थी जिसके पश्चात दोनों परिवारों का आपस में आना-जाना शुरू हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित  ने उसे होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके पश्चात वर्ष 2020 में एक विवेक नाम के लड़के का पीड़िता के पास फोन आया और उसने पीड़िता को मिलने के लिए बाहर बुलाया जहां पर उसने अपने फोन में पीड़िता और रजत की अश्लील फोटो दिखाई और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित  विवेक ने पीड़िता को ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार अवैध संबंध स्थापित किए। वर्ष 2021 में पीड़िता ने यह बात रजत को बताई। इसके पश्चात वर्ष 2022 में आरोपित रजत ने फिर से युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सितंबर 2022 में रजत ने किसी और लड़की के साथ सगाई कर ली जिसका पता चलने पर पीड़िता ने रजत से बात की तो रजत ने बताया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई जिसके पश्चात पीड़िता ने पुलिस में अपनी शिकायत दी जिसके आधार पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत आरोपित  रजत और विवेक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपितों  की तलाश शुरू की गई। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नवंबर 2022 में आरोपित विवेक को अरेस्ट  कर लिया परंतु आरोपित  रजत फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आगरा से अरेस्ट  किया है। प्राथमिक पूछताछ करने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़: राज्य के सभी पुलिस थानों व चौकियों में आगामी 1 अप्रैल, 2022 तक लगेंगे सीसीटीवी कैमरे-अनिल विज

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही सेवाओं को लेकर 99 प्रतिशत से अधिक लोगों ने संतुष्टि की व्यक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में महिला स्वास्थ्य समस्याओं पर जांच शिविर का आयोजन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x