अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद व राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हम आपके बीच में लेकर उपस्थित हैं, जो विशेष तौर से कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की हमारी चेयरपर्सन हैं, श्रीमती सोनिया गांधी Chairperson of the Congress Parliamentary party उनके हृदय के बहुत नजदीक है।
गृहलक्ष्मी – दुनिया की सबसे बड़ी महिला ‘डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर’ (DBT) की शुरुआत!
1.35 करोड़ घर की महिला मुखिया के खाते में हर महीने ₹2,000!
कांग्रेस की तीसरी गारंटी – ‘गृहलक्ष्मी’ की कर्नाटक में हुई शुरुआत!
भाजपा-निर्मित महंगाई पर कर्नाटक की महिलाओं व कांग्रेस का बड़ा वार!
कांग्रेस पार्टी द्वारा आज देश व दुनिया में एक नया इतिहास रचने की शुरुआत होगी। कर्नाटक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार आज ‘‘गृहलक्ष्मी’ ’ कांग्रेस गारंटी स्कीम की शुरुआत आज शाम को करेगी। यह देश व दुनिया की सबसे बड़ी ‘‘महिला डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम’’ है।
कर्नाटक चुनाव से पहले मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी ने महंगाई से लड़ने के लिए महिलाओं को ताकत देने का आह्वान किया था। तत्कालीन विपक्ष के नेता व मौजूदा मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री, डी के शिवकुमार तथा कांग्रेस के एक-एक नेता व कार्यकर्ता ने इसे एक मिशन के तौर पर लिया। महिलाओं से व्यापक चर्चा हुई। साफ तौर से सामने आया कि कर्नाटक व देश की महिलाएं ‘‘भाजपा निर्मित महंगाई’’ से पीड़ित हैं। ₹400 का गैस सिलेंडर ₹1150 का हो गया। खाने का तेल ₹200 प्रति लीटर हो गया। दालें ₹150 से ₹200 प्रति किलो हो गईं। अब तो ₹300 प्रति किलो का टमाटर भी मुँह चिढ़ाता है। यही हालत खाने-पीने की सभी वस्तुओं की है। राहत देने की बजाय मोदी सरकार ने दूध, दही, पनीर, बिस्कुट व हर वस्तु पर जीएसटी लगाकर कीमतों में और आग लगा दी। इस यथास्थिति को देखते हुए निर्णय हुआ कि गृहलक्ष्मी स्कीम से हर माह हर घर की महिला मुखिया के खाते में कांग्रेस की सरकार ₹2,000 देगी। यह सपना आज पूरा हो रहा है, जब स्कीम की रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जा रही है। इसके मुख्य बिंदु हैंः
1. दुनिया की सबसे बड़ी महिला DBT स्कीम – गृहलक्ष्मी से हर घर की महिला मुखियाा के खाते में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार हर महीने ₹2,000 जमा करेगी। इंकम टैक्स देने वाले घरों को छोड़कर यह स्कीम जाति और धर्म के बंधन तोड़कर सबके लिए है।
2. गृहलक्ष्मी का पैसा महिलाओं के खाते में 15 से 20 अगस्त के बीच जाना शुरू हो जाएगा। प्राथमिक रजिस्ट्रेशन के लिए 1 महीना रखा गया है, परंतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
3. इस साल गृहलक्ष्मी स्कीम का पैसा 1,11,00,000 (1.11 करोड़) महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए इस साल ₹18,000 करोड़ का बजट प्रावधान रखा गया है।
अगले साल तक गृहलक्ष्मी का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या 1,35,00,000 (1.25 करोड़) हो जाएगी। हर साल ₹30,000 करोड़ महिलाओं के खाते में सीधा जमा होगा।कर्नाटक में 1.28 करोड़ राशन कार्ड परिवारों में मुखिया यानि हेड ऑफ फैमिली महिला है। इसके साथ-साथ बाकी परिवार भी रजिस्ट्रेशन करवा इस स्कीम का लाभ उठा पाएंगे।
4. गृहलक्ष्मी स्कीम की रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे कर्नाटक की विधानसभा से होगी। महिलाएं गृहलक्ष्मी स्कीम की रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार द्वारा स्थापित 7,000 ‘‘बापूजी सेवा केंद्र’’ की सुविधाएं ग्रामीण इलाकों में तथा ‘‘