Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल:व्यापार मंडल ने आज पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र और एडिशनल एसपी जसलीन को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जिला पलवल का एक प्रतिनिधिमंडल आज हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग व जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के नेतृत्व मे जिला पुलिस अधीक्षक,पलवल लोकेन्द्र सिंह एवं एडिशनल एसपी जसलीन कौर से उनके कार्यालय पर मिलकर स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल मे पलवल,होडल,हथीन,हसनपुर के व्यापार मण्डल के प्रधानो सहित भिन्न -भिन्न एसोसिएशन के प्रधान मौजूद थे।प्रतिनिधि मंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर का हाल ही नुहु,मे दंगों को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जिला मे पूरी तरह अमन शांति व पलवल शहर मे बजारो मे सुरक्षा के लिए व्यापार मण्डल की मांग पर पुख्ता इंतजाम करने के लिए स्वागत करते हुए व शाल भेट कर व फूलो मलाओ से उनका सम्मान किया।  व्यापार मण्डल ने हाल ही हसनपुर के सर्राफा व्यापारी वेद प्रकाश की दुकान से जेवरात व नगदी चोरी कर हत्या मामले में एसपी पलवल के कुशल निर्देशन में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए एक आरोपित की गिरफ्तारी बारे भी खुले मन से प्रशंसा की साथ ही धन्यवाद किया।

व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग व जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इस मौके  पर बताया कि मुख्य पुलिस अधिकारी के रूप में, पुलिस अधीक्षक का प्राथमिक कर्तव्य बल को अपने नियंत्रण में उचित रूप से प्रशिक्षित, कुशल और संतुष्ट रखना और निरंतर पर्यवेक्षण द्वारा यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम, जांच और सही गलत का पता लगाना यह सभी खूबियां जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह में मौजूद है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को जनता और पुलिस के बीच संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखना जैसी अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी लग्नता एवं निष्ठा से निभाते हुए जिला में कानून व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने में जो साहसिक कार्य किए है,जिनकी वजह से अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा है और अपराधिक किस्म के लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अपनी डयूटी के प्रति सजग एवं निष्ठा से निभाने वाले जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस विभाग के दूसरे अन्य अधिकारियों में अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। इनकी सूझबूझ के कारण जिला में कानून व्यवस्था को जो गति मिली है, वह सराहनीय और प्रशंसनीय है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पलवल लोकेंद्र सिंह ने व्यापार मंडल प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित करने के उपरांत कहा कि आपसी तालमेल से ही पुलिस विभाग कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहता है। उनका ध्येय यही रहता है कि वे जिला में कानून व्यवस्था को बनाए रखें और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था,भाईचारे एवं शान्ति बनाये रखने में पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हर समय तैयार रहते हैं और किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी हर समय जनता का सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि जिला पुलिस प्रशासन हर समय व्यापारियों के साथ है व जिला पलवल मे व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पुलिस विभाग से संबंधित उनकी समस्याओं का जल्द ही निदान किया जाएगा। सहयोग की अपेक्षा पर व्यापार मंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक को विश्वास दिलाया कि जिले के व्यापारी हर समय प्रशासन का सहयोग पहले भी करते रहे है और आगे भी करते रहेगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मण्डल पलवल के प्रधान विनोद जैन, होडल व्यापार मंडल के प्रधान श्याम सुंदर मगंला, व्यापार मण्डल हथीन के प्रधान  नरेश सिंगला, व्यापार मण्डल हसनपुर के प्रमुख नवीन गर्ग, मंडल के प्रदेश सदस्य दिनेश वर्मा, जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष अरूण गोयल, महेश बिंदल, बलराम बंसल,चन्दीराम गुप्ता, मनदीप तायल, प्रधान संघ के प्रधान विजय तायल, विशाल जैन, दीपक तायल, किराना संघ के संरक्षक सुभाष अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, हरीश गर्ग होडल, सुभाष गुप्ता, संजय गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज फिर से एक हफ्ते तक के लिए “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा” की अवधि बढ़ा दी हैं-आदेश पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे।

Ajit Sinha

फेसबुक दोस्त ने 23 वर्षीय विदेशी लड़की को डिनर पार्टी में बुला कर किया जबरन बलात्कार,गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x