Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद; मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी को लेकर एनआईडी नगर निगम कार्यालय में किया औचक निरीक्षण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने आज एनआईटी नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी को लेकर औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान करीब प्रॉपर्टी आईडी  की 36000 एप्लिकेशन प्राप्त होनी पाई गई जिनमे से इस माह की 314 पेंडिंग व करीब 4 हजार एप्लिकेशन को अलग अलग कारणों से रिवर्ट करनी पाई गई है। और सभी कर्मचारी अपने- अपने सीटों पर मौजूद मिले।  डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एनआईटी नगर निगम, फरीदाबाद के जेटीओ 3 में प्रॉपर्टी आईडी में धांधली बरती जा रही है तथा काफी लोग महीनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी प्रॉपर्टी आईडी को ठीक नही किया जा रहा है व काफी अनियमितताए बरती जा रही है।

इस सूचना के सम्बंध में उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, राजेन्द्र कुमार व एएसआई शिव कुमार,राजीव द्वारा जेडटीओ दिनेश कुमार की हाजरी में एनआईटी नगर निगम, फरीदाबाद की जेड टीओ- 3 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 25 कर्मचारी स्थाई व 8 अस्थाई कुल 33 कर्मचारी/अधिकारी तैनात होने पाए गए। जिनमे 7 कर्मचारी अवकाश पर व अन्य सभी हाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान कोई भी कर्मचारी गैर-हाजिर नही पाया गया।  सहगल का कहना हैं कि इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में प्रोपर्टी आईडी व एनडीसी से सम्बंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की गई, जिसके अवलोकन से अब तक प्रोपर्टी आईडी की 36000 एप्लिकेशन प्राप्त होनी पाई गई जिनमे से इस माह की 314 पेंडिंग व करीब 4 हजार एप्लिकेशन को अलग अलग कारणों से रिवर्ट करनी पाई गई है। मौका पर हाजिर मिले स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई जिन्होंने प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने के संबंध में काफी परेशानियों का सामना करने बारे अलग -अलग कारण बतलाए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य त्रुटियां भी पाई गई हैं। 

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कोरोना के विनाश के लिए *सप्त दिवसीय श्री गायत्री महायज्ञ* शुरू। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की की हत्या, लूट और दुष्कर्म के प्रयास के दोषी आकाश को अदालत ने सुनाई आजीवन करावास की सजा।

Ajit Sinha

पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर पर प्रदर्शन के दौरान पंच -सरपंचों के द्वारा किए गए पत्थर बाजी में 25 पुलिस कर्मी हुए घायल -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x