अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आगामी 4 फ़रवरी 2024 को पुरे 67 वर्ष होकर ,68 वें साल में प्रवेश कर जाएंगें। उन्हें, दिल से चाहने वालों ने उनके जन्मदिन को एक यादगार पल बनाने के लिए एक भव्य समारोह करने का फैसला किया हैं। इस भव्य समारोह में 2000 कंबल वितरित किए जाएंगे। इस दौरान लोग स्वस्थ्य रहे, इसके लिए फ्री मेडिकल चेक अप केम्प का भी आयोजन किया जाएगा। इस पुरे माहौल को राममय बनाने के लिए मशहूर कलाकारों के द्वारा भगवान श्री रामलला के भजन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके उपरांत विशाल भंडारे का प्रसाद भी राम भक्तों को दिए जाएंगे। ये भव्य समारोह ग्रीन फील्ड, सिनेमा साइट,मेन रोड में होगा। ये भव्य कंबल वितरण समारोह ग्रीन फील्ड डीलर्स एंव बिल्डर एसोसिएशन और आल रेजिडेंट्स की तरफ से आयोजित किया जा रहा हैं।
प्रधान आकाश गुप्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद कृष्णपाल गुर्जर का जन्म दिन आगामी 4 फ़रवरी 2024 को हैं। उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में ग्रीन फील्ड की सिनेमा साइट, मेन रोड में एक भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें 2000 कंबल जरुरत मंद लोगों को बांटे जाएंगे, कंबल लेने वालों को सबसे पहले कूपन दिए जाएंगे, जिनके पास कूपन होगा, उन्हें आसानी से कंबल मिल सकेगा. ये विशेष कार्यक्रम सुबह के 10 बजे शुरू कर दी जाएगी। गुप्ता का कहना हैं कि आमजनों के लिए फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प लगाईं जा रही हैं,जिसमें इस समारोह में आए हजारों लोग चाहे तो फ्री मेडिकल चेकअप करवा सकतें हैं। इस बीच में मशहूर कलाकारों के द्वारा भगवान श्री राम रामल्ला के भजन की प्रस्तुति होगी, का आनंद लोग ले सकेंगे। इसके बाद विशाल भंडारे का प्रसाद बांटे जाएंगें। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय सांसद हैं, जिन्हें लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। जब से ये फरीदाबाद के सांसद बने हैं। इसके बाद से पूरे लोकसभा क्षेत्र में इतना ज्यादा विकास हुआ हैं, जिससे पुरे शहर की तस्वीरें बदल गई हैं। गुर्जर ने पुरे लग्न के साथ बीते 10 सालों में अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की हैं, जहां तक ग्रीन फील्ड की बात है तो ग्रीन फील्ड एक प्राइवेट कॉलोनी हैं, जिसका फैलाव लगभग 437 एकड़ में हैं। यहां सरकारी पैसा नहीं लग सकता हैं। फिर भी उन्होनें अपने प्रयास से एनएचपीसी से सीआरएस के तहत लगभग 5 करोड़ रूपए की व्यवस्था की, और सारा पैसा फरीदाबाद नगर निगम में ट्रांसपर करवाए, जिसकी वजह से ग्रीन फील्ड की मुख्य सड़कें जो बीते न जाने कितने सालों से टूटी-फूटी हुई थी,को समेंटेट सड़कें बनवाई ,जो ग्रीन फील्ड कॉलोनी की हजारों लोगों की मांग थी। ग्रीन फील्ड के लोग जब भी उनके पास जाते थे,और उनके सामने अपने दर्द को बयां करते तो, वह अक्सर यही कहते की अब आपका ये दर्द मेरा दर्द हैं,और समस्याओं के समाधान करने में दिल से जुट जाते थे, और हैं। यही वजह हैं कि आज ग्रीन फील्ड में बिजली-पानी से लेकर सड़क तक की सभी के सभी समस्याएं खत्म के बराबर हैं। उनका जन्म दिन आगामी 4 फ़रवरी 2024 को हैं, इसी के उपलक्ष्य में आल रेजिडेंट के कहने पर ग्रीन फील्ड डीलर्स एंड बिल्डर एसोसिएशन के द्वारा भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौरान उपस्थित लोग मशहूर कलाकारों के द्वारा गाए गए भगवान श्री रामलला के भजन का आनंद ले सकेंगे। इसके बाद लोग विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगें।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments