Athrav – Online News Portal
Surajkund अंतर्राष्टीय फरीदाबाद मनोरंजन राष्ट्रीय

फरीदाबाद: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष नामक पुस्तक का किया विमोचन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज  सूरजकुंड फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष – एक नए  एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का  विमोचन किया । इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री  मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। पुस्तक का विमोचन करने उपरांत उप राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हरियाणा  प्रदेश को देश के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन को लेकर किया गया कार्य आसान नहीं था। व्यवस्था परिवर्तन का यह काम इसलिए कठिन था क्योंकि  ऐसा  काम करने से सबसे पहले वह लोग आपको चुनौती देते हैं जो आपके इर्द गिर्द होते हैं। वे आपके सामने एक प्रश्न खड़ा करते हैं कि सत्ता में क्यों आए हो, दशकों की राजनीतिक  संस्कृति क्यों बदल रहे हो, अपने लोगों को नौकरी नहीं देंगे तो हमें सपोर्ट कौन करेगा।

लेकिन मनोहर लाल ने समस्त  हरियाणा को अपना परिवार माना और व्यवस्था परिवर्तन का काम कर दिखाया। उन्होंने कहा की यह संकेत हरियाणा में नहीं अपितु पूरे देश में गया है। आज हरियाणा प्रदेश के ट्रांसपेरेंट-अकाउंटेबल- ऑनेस्ट रिक्रूटमेंट प्रोसेस की चर्चा पूरे  देश में होती है। उन्होंने कहा कि  कृषि, खेल और रक्षा सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में आज हरियाणा का परचम है। हरियाणा के किसान और जवान ने हमेशा हमारा सिर ऊंचा करने का कार्य किया है। उन्होंने मनोहर लाल के सुशासन के सातों सिद्धांत शिक्षा,स्वास्थ्य, सुरक्षा,स्वाभिमान, स्वावलंबन ,सुशासन और सेवा को सात्विक बताते हुए कहा की ये सातों सिद्धांत प्रजातांत्रिक मूल्यों के लिए अति आवश्यक हैं। जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह से बदल रहा है। आज के दिन उभरते हुए भारत को आप देखेंगे तो जो परिकल्पना हमारी सांस्कृतिक विरासत में है वो हमारी तरक्की में पूरी तरह झलक रही है। भारत का अमृत काल आज गौरव काल है। यह वह कालखंड है, जिसमें भारत की ऐसी मजबूत नींव भरी जा रही है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि 2047 का भारत, जब भारत आजादी के 100 वर्ष बना रहा होगा, विकसित भारत होगा। उन्होंने कहा कि 10 साल से पहले  देश स्कैम्स और चिंताजनक अर्थव्यवस्था के लिए खबरों में रहता था। आज हम दुनिया की पांचवी  बड़ी महाशक्ति बने हैं, हमने कनाडा को पीछे छोड़ा, हमने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा, हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा और आने वाले 2-3 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति होगा। जापान और जर्मनी भी हमसे पीछे रहेंगे। धनखड़ ने कहा कि एक ऐसा समय था कि भ्रष्टाचार के चलते  मिडिलमैन  के  बिना कोई काम सरकार में संभव ही नहीं था और आज मिडिलमैन की संस्कृति बिल्कुल गायब हो चुकी है। आज के दिन हमारे यंग माइंड्स को कितना बड़ा इकोसिस्टम मिल रहा है, इससे युवाओं मनोबल बढ़ा है और वे अपनी कामयाबी के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।  उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की सराहना करते हुए कहा कि संसद टीवी पर मोटिवेटर के रूप में उनका व्याख्यान करवाया जाएगा। पुस्तक विमोचन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि यह हरियाणा वासियों के लिए गौरव की बात है कि हरियाणा राज्य के विगत नौ साल में हुए विकासात्मक परिवर्तन के सभी गवाह बने हैं और निरंतर हो रहे विकास के फलस्वरूप आगामी पीढ़ी सदैव हरियाणा के इन गौरवशाली पलों को याद रखेगी। राज्यपाल ने कहा कि आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार  मुक्त शासन देते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए समान विकास की विचारधारा से कदम बढ़ाए हैं। नित नए आयाम स्थापित करते हुए हरियाणा की पहचान अब दुनिया में कायम हो रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार के नौ अतुलनीय वर्ष पर केंद्रित पुस्तक को प्रदेश के ट्रैक रिकार्ड की पुस्तक बताया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा व अच्छा व्यक्ति बताया और कहा कि जनसेवक के रूप में समस्त हरियाणा उनका परिवार है वे अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में गत 9 वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन के साथ किए गए विकास गाथा को दर्शाती यह पुस्तक हरियाणा का नया इतिहास बनेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक गांव  में भी पहुंचनी चाहिए ताकि लोगों को पता लगे की राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  

Related posts

हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप को विजेता घोषित करने की तैयारी

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेत्री डेज़ी बोपन्ना ने जॉन अब्राहम को वेगानिस्म के लिए किया सपोर्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के कराधान विभाग ने बकाया सम्पति कर वसूली, इ ऍफ़ मॉल में 3 दुकानों को किए सील।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x