Athrav – Online News Portal
पलवल राजनीतिक हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा में अब गुंडागर्दी बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:होड़ल के औरंगाबाद की विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोदी सरकार को न्याय करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग के साथ न्याय किया है और अपनी कल्याणकारी नीतियों से देश को विकास की पटरी पर चढ़ाया है,जबकि कांग्रेस ने कभी भी देश के साथ न्याय नहीं किया। मुख्यमंत्री ने मंच से अधिकारियों को भी कहा कि अफसर जनता का काम करने में कोई कोताही ना बरतें। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुंडागर्दी करने वाले तत्वों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि हरियाणा में अब गुंडागर्दी करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।
सीएम एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सबसे पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं, जिसके 18 करोड़ से ज्यादा मेंबर है।

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की स्थापना हुई थी तब भाजपा के मात्र 2 सांसद थे। 2019 में देश ने 303 सांसद भाजपा को दिए हैं। सैनी ने कहा कि अब तो देश के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिलकार्जुन खड़गें भी बोल रहे हैं अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि 6 जून को देश नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना रहा है।कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कांग्रेस ने 55 साल देश में शासन किया और अब कांग्रेस को वोट लेने के लिए गारंटी देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर काम करती तो उसे गारंटियां देने की जरूरत नहीं पड़ती। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस को समझ चुकी है। देशवासियों को अब एक ही गारंटी पर भरोसा है और वह गारंटी मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने रेवाड़ी से पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन की गांरटी दी और उसे पूरा किया।नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो पर न्याय की बात कही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस ने ना कभी न्याय किया है और ना कभी न्याय कर सकती। कांग्रेस ने सिर्फ लोगों के साथ अन्याय ही अन्याय किया है। कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर से वंचित रखा। देश जानता है कि कांग्रेस ने वोट लेने के बाद लोगों को तीन-तीन दिनों तक गैस के लिए लाइनों में खड़ा करके अन्याय किया है। नायब सैनी ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गैस सिलेंडर के लिए लगने वाली लाइन को खत्म किया और आज सिलेंडर घर-घर पहुंच रहे हैं।नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय जवानों के साथ भी अन्याय होता था। शहीद होने पर हमारे जवानों के शव उनके परिजनों तक नहीं पहुंचते थे। इस अन्याय को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने खत्म किया। वाजपेयी  ने कानून बनाकर बार्डर पर शहीद होने वाले जवानों को सम्मान दिया और 20 लाख एक्सग्रेसियां ग्रांट दी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि एक्सग्रेसिया ग्रांट को बढ़ाकर मोदी सरकार ने एक करोड़ किया है।कांग्रेस पर लगातार हमला बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने तो महिलाओं के साथ सदैव अन्याय ही किया है। 2014 से पहले महिलाएं एक-एक किलोमीटर से सिर पर मटका रखकर पानी लाती थी। शौच के लिए सूरज ढलने का इंतजार किया जाता था। श्री सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हर घर नल से जल और शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कांग्रेस के समय में बच्चों को नौकरी के लिए मंत्रियों, विधायकों के दरबारों में चक्कर लगाने पड़ते थे।  भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने युवाओं के साथ न्याय किया है। पर्ची और खर्ची का सिस्टम खत्म किया। भाजपा सरकार में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।कांग्रेस पर गरजते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस के नेता किस मुंह से न्याय की बात करते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में हमारे जवानों पर पत्थरबाजी होती थी।  सैनी ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद अब ना तो पत्थरबाजी हो रही है और ना ही पत्थरबाज दिखाई दे रहे हैं। किसानों के साथ भी कांग्रेस ने अन्याय ही अन्याय किया है। कांग्रेस किसानों की हितैषी कभी नहीं रही। मोदी सरकार ने 10 सालों में जितना किसानों के लिए किया है उतना विपक्ष की किसी दूसरी सरकार ने नहीं किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि की व्यवस्था मोदी सरकार ने की है।नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासन में किसानों को खराब फसल का मुआवजा 1100 करोड़ दिया, जबकि डबल इंजन की सरकार ने 2014 से अब तक 12 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को फसल खराब होने पर दिया है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति को आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बीमारी के दौरान होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त किया है।  सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का एक नया इतिहास लिखा गया है। सड़कों का जाल बिछा है, बेहतर रेलवे नेटवर्क हुआ है।नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास भारत के विकास की ना कोई नीति है और ना ही विकास कराने की नीयत है। कांग्रेस का नेतृत्व तो कहीं दिखाई ही नहीं देता है। जबकि भाजपा की नीति स्पष्ट है, नीयत साफ है और मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है। नायब सैनी ने उपस्थित जनता से कृष्णपाल गुर्जर को बड़े मार्जिन से विजयी बनाने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने लोगों के काम लटवाने वाले अधिकारियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना अधिकारियों का दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी 4 जून तक अपने सिस्टम को ठीक कर लोगों की सेवा में जुट जाएं। वहीं नायब सैनी ने गुंडागर्दी करने वालों को भी स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग शांति चाहते हैं। हमारी सरकार किसी भी तरह की गुंडागर्दी को सहन करने वाली सरकार नहीं है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:हरियाणा विधान सभा सत्र में आज कुल सात विधेयक सदन पटल पर रखे गए, चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई सुधीर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

जनादेश सर्वोपरि अब अपने चुनावी वादे पूरे करे भाजपा : डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x