Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

तिरंगे के मान और भारत के स्वाभिमान के लिए भाजपा को वोट दें : डा. पूनिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ नारनौल: हरियाणा भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने हिन्दुस्तान के किसानों को ताकत देने का काम किया है। भाजपा की सरकार ने युवा, किसान, महिला और गरीब हर वर्ग का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा भाजपा को दिया गया वोट भगवान श्रीराम की आस्था का वोट होगा, तिरंगे के मान और भारत के स्वाभिमान के लिए वोट होगा। पूनिया शनिवार को नारनौल में महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह की नोमिनेशन सभा को संबोधित कर रहे थे।  पूनिया ने  धर्मबीर सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि धर्मबीर सिंह व्यवहार से, काम से, नाम से नीति से योग्य है और एक सांसद में जो गुण होने चाहिए वह धर्मबीर सिंह में विद्यमान हैं।
डा. पूनिया ने कहा कि चौपालों, सार्वजनिक स्थलों व हर जगह यह चर्चा होती थी कि कोई माई का लाल पैदा होगा जो जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को खत्म करेगा। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाएगा। कांग्रेस के लोगों से देश के लोगों को कोई उम्मीद ही नहीं थी। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों में उम्मीद जगी कि अब धारा-370 का अंत जरूर होगा।

डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक ही झटके में धारा-370 को इतिहास के पन्नों में समेट कर रख दिया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनाकर रामलला को विराजमान कर देश को दीपावली मनाने का शुभ अवसर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मान और सम्मान को विश्व मंच पर बढ़ाया है। 10 सालों में मोदी सरकार ने बड़े-बड़े निर्णय लिये और देश को आत्मनिर्भर होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ाया। मोदी के नेतृत्व का कमाल है कि भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक ताकत वाला देश बना।डा. पूनिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 75 सालों की राजनीति में 55 साल एक ही खानदान ने राज किया। जनता के रग-रग में और दिमाग में कांग्रेस ने एक ही बात भर दी कि नेहरू-गांधी खानदान ही भारत पर शासन कर सकता है। डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के 55 सालों के शासन पर मोदी के 10 साल भारी है। मोदी सरकार ने 10 साल में वो काम करके दिखाए हैं जो कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई। मोदी सरकार ने योजनाएं बनाकर गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। हर गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। डा. पूनिया ने कहा कि मैं चुनौति के साथ कह सकता हूं कि किसानों के लिए जितने काम भाजपा सरकार में हुए हैं उतने किसी भी दूसरी सरकार में नहीं हुए। कांग्रेस की सरकार में खेती किसानी के लिए 32 हजार करोड़ का बजट बनता था और अब मोदी सरकार ने 1 लाख 25 हजार करोड़ का बजट किसानों के लिए बनाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपये प्रति वर्ष किसानों के खातों में जमा हो रहे हैं।डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में राजीव गांधी ने भी कहा था कि केंद्र से 1 रुपया भेजते हैं और लोगों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं। 85 पैसा जो लोगों के विकास में खर्च होना होता था वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। पूनिया ने कहा कि अब मोदी की सरकार में पूरे के पूरे पैसे किसानों, महिलाओं, गरीबों, छात्रों, विधवाओं के खातों में पहुंच रहे हैं।डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने हिंदुस्तान के किसानों को ताकत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत के जमीर का चुनाव है और जमीर के बारे में हरियाणा के लोगों से ज्यादा कोई नहीं समझता। उन्होंने कहा कि यहां किसान जब मेहनत करता है और उसका पसीना धरती पर गिरता है तो यह धरती अन्नपूर्णा बनती है। किसान का बेटा जब सीमा पर लड़ता है तो भारत की आन-बान और शान की रक्षा होती है। पूनिया ने लोगों से कमल पर वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आप लोगों की एक-एक वोट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी।

Related posts

हरियाणा में ड्रग्स तस्करी के लिए कोई जगह नहींः डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते विजिलेंस की छापेमारी तेज

Ajit Sinha

हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज ने आज प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को सख्ती बरतने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x