Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल बोले- मोदी ने 22 अरबपति बनाए, इंडिया गठबंधन करोड़ों लखपति बनाएगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से रविवार को उत्तर प्रदेश के फूलपुर और प्रयागराज में चुनाव प्रचार किया। दोनों ही स्थानों पर लाखों की भीड़ उमड़ी। जनसभाओं में आई जनता का जोश सांतवें आसमान पर था। विशाल जनसैलाब हवाओं के बदले रुख की गवाही दे रहा था। प्रयागराज की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज संविधान बचाने की लड़ाई है। भाजपा-आरएसएस के लोग लगातार संविधान पर हमला कर रहे हैं। लेकिन कोई भी ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती।

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है। इसलिए इंडिया गठबंधन करोड़ों लखपति बनाने जा रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर हर गरीब परिवार की एक महिला के खाते में सालाना एक लाख रुपये डाले जाएंगे। इसके साथ ही किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी और उनका कर्ज माफ किया जाएगा। अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी। इंडिया गठबंधन की सरकार हर शिक्षित युवा को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देगी और सालाना एक लाख रुपये मिलेंगे। मनरेगा में 400 रुपये की दैनिक मजदूरी होगी। आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्स का दोगुना वेतन होगा। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा का चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। दूसरी तरफ जनता और इंडिया गठबंधन है, जो संविधान को बचाना चाहते हैं। मोदी सरकार में किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, वे आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन हमने किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफी का प्लान तैयार किया है।

Related posts

इफ्को की स्वर्ण जयंती पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री : श्री राधा मोहन

Ajit Sinha

अब प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम होगा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुकरबा चौक और फ्लाई ओवर का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा होगा

Ajit Sinha

दिल्ली के लिए 31 जुलाई तक पड़ेगी 80,000 बेडस की जरूरत* उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x