Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

मेरे लिए विधायक बनना महत्वपूर्ण नहीं, भाजपा की सरकार बनाना महत्वपूर्ण: पंडित मोहन लाल कौशिक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़; भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मेरे लिए चुनाव लड़ना या विधायक बनना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पार्टी को चुनाव जिताकर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं 90 की 90 विधानसभाओं में चुनाव लड़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव जिताने के लिए मेहनत करूंगा।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए पार्टी का अनुशासन और आदेश सर्वोपरि है, इसलिए मैं एक कार्यकर्ता की तरह पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के काम में लगा हूं। बड़ौली ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता में समर्पण के भाव होते हैं, उसके लिए टिकट मिलना या ना मिलना कोई मायने नहीं रखता। कार्यकर्ताओं के लिए कमल का फूल मायने रखता है, पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाती है भाजपा का कार्यकर्ता उसको जिताने का काम करता है।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ से निर्मित संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मेरी सबसे पहली जिम्मेदारी चुनाव में संगठन के नेतृत्व की है। भाजपा का हरेक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ताकत के साथ चुनाव में कमल का फूल खिलाने का काम करेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा हैट्रिक लगा रही है। 4 अक्टूबर को जब रिजल्ट आएगा तो कांग्रेस का कहीं नामों-निशान भी दिखाई नहीं देगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने कांग्रेस के कुशासन को खत्म कर सुशासन स्थापित किया है।

बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी देकर युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है। किसान हित में अनेकों योजनाएं चलाई जिस कारण हरियाणा का किसान मजबूत हुआ है। गरीब लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठा है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। हरियाणा की राष्ट्र भक्त जनता ने इस बार भी भाजपा को आशीर्वाद देने का पूरा मन बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा में फिर से कमल का फूल खिलेगा और नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनेंगे।

Related posts

आईएमटी में महिला नर्सिंग कॉलेज के लिए आठ एकड़ जमीन चिन्हित-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी: बीजेपी की उत्तराखंड सरकार को इस्तीफा देकर लोगों के बीच दोबारा जाने की जरुरत है-देखें वीडियो

Ajit Sinha

देश में वैक्सीन को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, उससे दु:खद और कष्टदायी कुछ और नहीं हो सकता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x