Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले- राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही भाजपा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्गों के आरक्षण के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। जम्मू-कश्मीर के जम्मू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हमेशा जुमले गढ़ते हैं और उन्हीं पर वोट मांगते हैं। कांग्रेस ने मनरेगा योजना शुरू की, देश के किसानों की कर्ज माफी की, खाद्य सुरक्षा कानून लागू किया, बेहतर शिक्षा के अवसर बनाए, गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश और जनता के लिए काम करती आई है।खरगे ने कहा, भाजपा के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान देते हैं। भाजपा नेता कहते हैं कि वे राहुल गांधी की जीभ काट देंगे। राहुल गांधी को आतंकवादी और देशद्रोही कहा जा रहा है। नरेंद्र मोदी इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वो उन्हें प्रोत्साहित करते हैं और खुद डरते भी हैं। ये लोग आजादी के समय भी डर कर घर बैठ गए थे। लेकिन कांग्रेस के लोग डरे नहीं थे। कांग्रेस नेता आजादी के लिए लड़े, कुर्बानियाँ दीं और उन्होंने देश को आजादी दिलाई थी। क्या भाजपा का कोई ऐसा नेता है, जिसने देश के लिए अपनी जान दी। गांधी परिवार के सदस्यों ने देश के लिए कुर्बानियां दीं। महात्मा गांधी जी ने देश की एकता के लिए जान दी। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान दी। फिर भी गांधी परिवार के बारे में ऐसी बातें कहीं जा रही हैं। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस कभी बिरयानी खाने और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से गले मिलने पाकिस्तान नहीं गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को देशभक्त बताते हैं, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को गले लगाते हैं। यह तो कहावत वाली बात हो गई कि मोहब्बत हमारे साथ और शादी पाकिस्तान के साथ। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जम्मू-कश्मीर में 35 प्रतिशत बेरोजगारी है और 65 प्रतिशत सरकारी पद खाली हैं। गृह मंत्री अमित शाह प्रचार के समय बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, बाद में कह देते हैं कि ये तो चुनावी जुमले थे। भाजपा पांच लाख नौकरी देने की बात कह रही है। दस साल से भाजपा की सरकार है। जम्मू-कश्मीर के एलजी के पास मुख्यमंत्री से भी अधिक शक्ति है, तो अब तक नौकरियां क्यों नहीं दीं गईं। जम्मू-कश्मीर में लोगों को पहले 11 किलो अनाज मिलता था, भाजपा ने उसे काटकर पांच किलो कर दिया। कांग्रेस सरकार में आते ही सरकार में खाली पदों को भरेगी और परिवार के हर सदस्य को 11 किलो राशन देगी।  खरगे ने कहा, तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद से जुड़ी जो भी बातें सामने आईं हैं, वे किसी के लिए भी सही नहीं हैं। इस तरह की धोखाधड़ी अच्छी बात नहीं हैं। ये भक्तों के लिए भी अच्छा नहीं है, क्योंकि लोग बहुत श्रद्धा व आस्था के साथ मंदिर में जाते हैं। जो भी दोषी हैं, उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की गारंटियां गिनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। घर की महिला मुखिया को हर महीने तीन हजार रूपये मिलेंगे। स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।हर परिवार को 25 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। हर तहसील में एम्बुलेंस से लैस मोबाइल क्लीनिक होगा। हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा। कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की योजना पूरी तरह लागू होगी। संविधान के तहत पिछड़े वर्ग को पूरा हक दिया जाएगा। एक लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा और परिवार के हर सदस्य को 11 किलो राशन मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की सरकार आएगी तो बिजली की किल्लत दूर की जाएगी। जम्मू-कश्मीर पर्यटन पर निर्भर है, इसलिए यहां के पर्यटन को बेहतर बनाएंगे ताकि लोगों का जीवन और अच्छा हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बहुमत मिलेगा। दोनों पार्टियां मिलकर अच्छी सरकार चलाएंगी, निष्पक्ष तरीके से सबको साथ लेकर चलेंगी और कोई भेदभाव नहीं होगा।

Related posts

पीएम मोदी ने कहा था अगले 6 सालों में किसानों की आमदनी डबल हो जाएगी, उल्टा, बीते 6 सालों आमदनी घटी हैं -कांग्रेस

Ajit Sinha

भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ताकत के साथ वैश्विक ख्याति प्राप्त करने वाला देश बन गया है: डॉ. जितेंद्र सिंह

Ajit Sinha

आप प्रत्याशी नवीन जयहिन्द ने लौटाई चुनाव आयोग को सुरक्षाकर्मी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x