Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले, एक वोट से फरीदाबाद को मिलेंगे दो विधायक, एक मैं और दूसरा लखन सिंगला -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को फरीदाबाद में जनसभा कर प्रत्याशी लखन सिंगला समेत जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले इनेलो-भाजपा की सरकार ने फरीदाबाद को फकीराबाद बनाकर रख दिया था। कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेस ने यहां पर आईएमटी, मेट्रो, बाईपास, मेडिकल कॉलेज, बदरपुर एलिवेटेड रोड जैसे बड़े काम करवाए और इसकी खोई हुई छवि को वापस चमकाने का काम किया। लेकिन भाजपा सरकार ने फरीदाबाद के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए एक बार फिर इसे बदहाली में धकेल दिया। उन्होंने वादा किया कि वे फरीदाबाद की समस्याओं को भली-भांति जानते हैं और वादा करते हैं कि कांग्रेस सरकार बनने पर दोबारा फरीदाबाद को हरियाणा का मैनचेस्टर बनाया जाएगा।

उन्होंने लोगों की मांग पर ऐलान किया कि कांग्रेस सरकार में हमने पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा दिया था। अब दोबारा सरकार बनने पर इसे अच्छी तरह लागू करवाकर स्कूलों में गुरमुखी पढ़ाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने भी जनता को संबोधित किया।भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हमने ढेरों विकास कार्य करवाए थे। फरीदाबाद में मेट्रो लेकर आए थे, लेकिन भाजपा ने  मेट्रो का एक खंभा भी नया नहीं लगाया। मैं फरीदाबाद की समस्याओं से वाकिफ हूं। यहां साफ पेयजल की समस्या है और सीवर लाइन बड़ी होनी चाहिए। कांग्रेस सरकार बनने पर इनका समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर जनता को खूब भटकाया और रुलाया है। पोर्टलों में फंसा कर जनता को धक्के खाने पर मजबूर किया गया। हमारी सरकार बनने पर भाजपा के गलत फैसलों से जनता को छुटकारा दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वोट काटने के लिए साजिश के तहत कई जगह वोट काटू खड़े किए गए हैं। इनसे बचकर रहने की जरूरत है क्योंकि ये सब भाजपा के मोहरे हैं। इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। आप कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को वोट देकर जिताएंगे तो दो विधायक बनाने का काम करेंगे। एक लखन सिंगला तो दूसरा भूपेंद्र सिंह हुड्डा। इन्हें भारी मतों से जिताकर विधायक बना दो और आने वाली सरकार में अपना साझा कर लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक जो सात गारंटी दी है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। भाजपा वाले हमसे पूछ रहे हैं कि पैसा कहां से आएगा। पहले भाजपा वाले खुद बताएं कि वे पैसा कहां से लाएंगे? भाजपा ने तो कांग्रेस के ही घोषणा पत्र को कॉपी किया है। लेकिन भाजपा की झूठ बेचने वाली झूठ दुकान अब और नहीं चलेगी। जनता ने पूरा मन बना लिया है कि 5 अक्टूबर को भाजपा को हरियाणा से बाहर कर दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर मेरिट, पारदर्शिता और पूरे भर्ती विधान के साथ 2 लाख पक्की भर्ती की जाएंगी। कांग्रेस द्वारा 6 हजार बुढ़ापा पेंशन, एमएसपी की कानूनी गारंटी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, ओबीसी की क्रीमी लेयर 10 लाख रुपए और ओल्ड पेंशन स्कीम के अपने वादे हर हाल में पूरे किए जाएंगे।फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में फरीदाबाद की इंडस्ट्री ने नए आयाम छुए थे, लेकिन भाजपा ने बर्बाद करने का काम किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर इंडस्ट्री में  नई जान डालने का काम किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के समय दशहरा ग्राउंड, अनाज मंडी और पंजाबी भवन बना था। कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर फरीदाबाद में विकास को नए पंख लगेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: इंस्टिट्यूट ऑफ़ एनालिटिक्स (आईओए), यूके के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Ajit Sinha

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन बने नवजोत सिंह सिद्धू, चन्नी बने सदस्य -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 ने एक शख्स को 150 पेटी अंग्रेजी शराब की पेटियों सहित किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x