Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

रोड शो में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता से की वोटों की अपील।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ लाडवा:लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार शाम को अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लाडवा में भव्य रोड शो निकाला। जिसमें हज़ारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नायब सिंह सैनी ने रोड शो के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस रोड शो में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी भी शामिल हुई।लाडवा में जगह-जगह रोड शो पर फूल बरसाकर लोगों ने जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रचंड जीत के लिए आशीर्वाद दिया। रोड शो के दौरान पूरे लाडवा शहर की सड़कों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने भ्रमण किया और भाजपा की शक्ति का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ और लूट की राजनीति की है। कांग्रेस ने हरियाणा को झूठे वादे करके प्रताड़ित किया। नायब सैनी बोले कि उनको केवल 56 दिन का समय मिला, लेकिन इन 56 दिनों में ही इतने काम कर दिए कि कांग्रेस की बोलती बंद हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो ट्रेलर था 8 अक्टूबर के बाद पूरी फिल्म दिखाने का काम किया जाएगा। 8 अक्टूबर के बाद जब भाजपा सरकार तीसरी बार आएगी तो हरियाणा का तीव्र गति से विकास करवाया जाएगा।सांसद हेमा मालिनी ने लाडवा की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 अक्टूबर को भाजपा को वोट देकर इस बार लाडवा में कमल खिलाने का काम करें और विकास की गारंटी मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथ मजबूत करें। हेमा मालिनी नें कहा कि अगर लाडवा में कमल खिलेगा तो लाडवा विधानसभा क्षेत्र और पूरे हरियाणा प्रदेश में विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।लाडवा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें लाडवा हलका की सेवा करने का मौका मिला है। प्रदेश  में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय है और लाडवा हलके और पूरे हरियाणा  प्रदेश का सर्वांगीण विकास उनका मुख्य उद्देश्य है। जनता के आशीर्वाद के साथ वे लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Related posts

आम आदमी पार्टी के सह -प्रभारी व सांसद डा. सुशील गुप्ता ने आज हरियाणा प्रदेश का प्रवक्ता लवलीन टुटेजा को नियुक्त किया हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह ने एक अध्यापक को किया सस्पैंड और दो अध्यापकों की सेवाएं समाप्त कर दी।

Ajit Sinha

कांस्टेबल विक्की ने ‘ऑल इंडिया पुलिस गेम्स’ बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर फरीदाबाद पुलिस का नाम रोशन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x