Athrav – Online News Portal
दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसे प्रधानमंत्री की नीतियों की बताया जीत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है जिन्होंने पिछले 10 वर्षो में ऐसी नीतियां व योजनाएं चलाई है जिसका लाभ युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग को मिला है। भाजपा की नीतियों व मोदी की लोकप्रियता का परिणाम है कि हरियाणा में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। मोदी से लोग प्यार करते है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात के बाद हरियाणा भवन, नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता आपको बहुत प्यार और स्नेह करती है और उसी का परिणाम है कि तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनी है।  
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब पर कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाले लोग है, सर्वे की रिपोर्ट आ रही थी जिसमें कांग्रेस एक तरफा माहौल बना रही थी और झूठ का बवंडर खड़ा कर रही थी कि हम सत्ता में आ गये है। तब भी हम कह रहे थे कि हमने 10 वर्षो में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इतना काम किया है, उससे हमें पूर्ण विश्वास था कि हरियाणा में हमारी तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनेगी और यह बात हरियाणा की जनता ने साबित कर दी। सर्वे की रिपोर्ट अब सबके सामने है। सर्वे का अपना आंकलन होता है मैं उस पर कुछ बोलना नहीं चाहता। मेरा अपना आंकलन है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी ने जो काम किये है जिसमें गरीब के इलाज के आयुष्मान कार्ड दिया है जिसमें अब गरीब को अपना इलाज करने की चिंता नहीं है। यदि गरीब को कोई सम्मान दे रहा तो यह नरेन्द्र मोदी की ही योजना है। गरीब को सफल बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।विधायक दल का नेता चुने जाने के सवाल पर सैनी ने कहा कि पार्टी के ऑब्जर्वर आएंगे और संसदीय बोर्ड तय करेगा विधायक दल अपना नेता चुनेगा। जो संसदीय बोर्ड का आदेश होगा वही सिर माथे रहेगा। विधायक दल की बैठक का समय केन्द्रीय नेतृत्व तय करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी दलितों का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने डा. भीम राव अम्बेडकर का भी सम्मान नहीं किया। जिस पवित्र संविधान की रचना भीम राव अम्बेडकर के नेतृत्व में हुई उस पवित्र संविधान को अपमानित करने का काम कांग्रेस कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का झूठ तेलंगाना,हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में इनका झूठ चला है और अब इनका झूठ बिकने वाला नहीं है इनके झूठ को राजस्थान, छतीसगढ़ और हरियाणा के लोगों ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इनकी मंशा व सोच को जनता समझ चुकी। कांग्रेस कभी विकास की बात नहीं करती, झूठ की बात करती है। हमारी हरियाणा की जलेबी बड़ी फेमस है हमारे गोहाना की जलेबी फेमस किया है। लेकिन जिस व्यक्ति ने कहा कि इसकी फैक्ट्री लगेगी उसने बड़ी राजनीति की है। हरियाणा में कई प्रकार की जलेबी है। हरियाणा की जो संस्कृति और खानपान है वह अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग है। कहीं की बर्फी, इमरती फेमस है तो कहीं का घेवर, फिरनी फेमस है, उनको नहीं मालूम है कि यहां ये सब भी फेमस है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने भाजपा हाईकमान विशेषकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री  राजनाथ जी, हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी विप्लव कुमार देव, वरिष्ठ नेता  सुरेन्द्र नागर, सतीश पूनिया का आभार जताया जिनके नेतृत्व में संगठन व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

Related posts

दिल्ली की सड़कों पर उतारी 150 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज रायबरेली के लोगों को विधानसभा चुनावों से पहले दिया वीडियो संदेश।

Ajit Sinha

दिल्‍ली में दबंगई, टक्कर मारने के बाद महिला पर चढ़ा दी कार, वीडियो हो रहा वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x