Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

6 तक बूथ, 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव के निर्देश, भाजपा ने चुनाव को उत्सव के रूप में मनाने के लिए कहा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/पानीपत: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई को 6 जनवरी तक बूथ कमेटियों का गठन कर लेने और 12 जनवरी तक बूथ अध्यक्षों के चुनाव करने हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने केंद्र से मिले निर्देशों के बाद अपनी टीम को काम में तेजी लाने के लिए कहा है। प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने पानीपत शहरी विधानसभा के बूथ नंबर 156 पर बूथ गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी तरह प्रदेश भर में अब बूथ गठन की प्रक्रिया ने गति पकड़ी है। डा. अर्चना गुप्ता के अनुसार 6 जनवरी तक लगभग  बूथों के गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा अपने इन संगठनात्मक चुनावों को उत्सव के रूप में ले रही है ताकि लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है ये मैसेज जनता तक जाए।

पानीपत विधानसभा के बूथ 156 पर सुनीता गोयल को बूथ अध्यक्ष चुना गया। जिससे भाजपा साफ संदेश दे रही है कि भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ा रही है। महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि  बीजेपी की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल में रायशुमारी के साथ सबसे पहले बूथ कमेटियां बनाई जा रही है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कड़ी मेहनत के दम पर ऊंचे से ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है।

पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 156 पर सुनीता गोयल को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बूथ कमेटी में बूथ पालक आनन्द चुग,  महेंद्र कत्याल बीएलए 2 चुने गए हैं। इसके अतिरिक सचिव पद पर संजय, महिला अध्यक्ष ममता सेठी, ओबीसी प्रमुख चंद्र सैनी, मन की बात प्रमुख वान्या सचदेवा, युवा प्रमुख प्रवेश मित्तल, आईटी प्रमुख अंकित गांधी, व्हाट्सएप प्रमुख अरुण पसरिचा, अल्प संख्यक प्रमुख सम्यक जैन को चुना गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने 1 जनवरी से 5 जनवरी तक प्रदेश के सभी बूथों पर कमेटियां बनाने का निर्देश दिया हुआ है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हरियाणा में 5 जनवरी तक सभी बूथों की कमेटियां बना ली जाएगी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी प्रक्रिया के तहत मंडल अध्यक्ष के बाद जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें वंशवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। वहीं विपक्ष की पार्टियां पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष व कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। परिवारवाद के चलते लंबे समय से कांग्रेस में संगठन के चुनाव तक नहीं हो पा रहे हैं। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।श्रीमती गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के अंदर कार्यकर्ता ही अपनी मेहनत के दम पर बड़े-बड़े पद पर विराजमान होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी अपने कड़े परिश्रम से सर्वोच्च पदों तक पहुंचे हैं।  इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता के साथ  जिला भाजपा उपाध्यक्ष डा हेमा रमन, जिला महामंत्री सुनील कंसल, मंडल अध्यक्ष तरसेम गर्ग आदि मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति- 2023-24 को दी मंजूरी।

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी ने आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा , सुनिए उन्हीं की जुबानी -इस वीडियो में

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में 25 गारंटियों की घोषणा की है- लाइव वीडियो में सुनें।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x