अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गुरुवार को फरीदाबाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। किसान भवन में आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उन्हें देश-प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने में भाजपा संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल , मंडल अध्यक्ष गण और सभी पार्षद गण की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाया।
भाजपा के एक सक्रिय सदस्य के रूप में सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को बधाई देते हुए विपुल गोयल ने कहा कि आप विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के सक्रिय सदस्य हैं, यह स्वयं में गौरव की बात है। सक्रिय सदस्य होने का तात्पर्य है कि आप पार्टी के किसी भी दायित्व के योग्य हैं, क्योंकि भाजपा में योग्यता ही सर्वोच्च मानदंड है।
विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चाहे बैंक खाता हो, डिजिटलीकरण हो, महिला सुरक्षा, नई शिक्षा नीति, रक्षा क्षेत्र का सशक्तिकरण या राष्ट्रीय सुरक्षा—सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं और देश आज उन सपनों को जी रहा है जो कभी असंभव प्रतीत होते थे।सक्रिय सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की ईमानदार सरकार से विपक्ष की स्थिति कमजोर हो गई है। विपक्ष के कई नेता भाजपा की नीतियों के मुरीद हो गए हैं जबकि अन्य खुलकर सामने आने से कतरा रहे हैं। आपकी मेहनत का ही परिणाम है कि हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में प्रवीण जोशी जी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और फरीदाबाद की मेयर बनीं, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास और मजबूत हुआ है।भविष्य की दिशा तय करते विपुल गोयल ने कहा कि अब भाजपा का मुकाबला किसी विपक्षी पार्टी से नहीं बल्कि स्वयं से है—कैसे हम अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए और बेहतर करें तथा जनसेवा के पथ पर अडिग रहें।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments