Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

18 वर्ष में प्रवेश करने से पूर्व ही एक शख्स की हत्या कर दी, आरोपी 19 साल की उम्र में पकड़ा गया, पुलिस से बच रहा था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की  उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने आज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम रिजवान उर्फ़ मोहम्मद अकबर, उम्र 19 वर्ष, निवासी जेजे कॉलोनी, भलस्वा डेयरी, जिला आउटर-नॉर्थ को भलस्वा डेयरी हैं,के इलाके से गिरफ्तार किया है। वह एफआईआर नंबर – 857/2022, धारा 302/34 आईपीसी, थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के तहत वांछित था। मामला दर्ज होने के बाद से वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नियमित रूप से अपने ठिकाने बदल रहा था। 

स्पेशल डीसीपी अपराध, रविंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25/26-10-2022 की मध्य रात्रि, आरोपितों अजय, इस्तेकर, गौतम और रिजवान उर्फ़ मोहम्मद अकबर का अजरूद्दीन उर्फ़ मोनू के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हुआ व परिणामस्वरुप आरोपितों  ने अजरूद्दीन उर्फ़  मोनू को डंडों से पीटा व उस पर आइस पिक से वार कर वहाँ से फरार हो गए। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर 857/2022,  धारा 302/34 आईपीसी, दिनांक 28/10/2022, थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली दर्ज की गई  थी |
यादव का कहना है कि उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम को जघन्य मामलों की जांच करने का कार्य सौंपा गया।  इस कार्रवाई  के दौरान, यह पता चला कि थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के हत्या मामले में संलिप्त चार आरोपित  व्यक्तियों में से एक आरोपित अभी भी फरार है। फरार आरोपित के ठिकानों का पता लगाने  के लिए तकनीकी व मैनुअल निगरानी रखी  गई। सहायक उप-निरीक्षक प्रवीन को गुप्त सूचना मिली कि थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के हत्या मामले में वांछित आरोपित रिजवान उर्फ़  मोहम्मद अकबर भलस्वा डेयरी के क्षेत्र में आने वाला है। यदि समय पर कार्रवाई  की जाए तो उसे वहां से पकड़ा जा सकता है।उनका कहना हैं कि तदनुसार, आरोपित को पकड़ने के लिए उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की निगरानी में व निरीक्षक संदीप तुषीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमे उप-निरीक्षक सत्येंद्र, उप-निरीक्षक संजीव, उप-निरीक्षक  योगेश, सहायक उप-निरीक्षक परमवीर, सहायक उप-निरीक्षक प्रवीण, प्रधान सिपाही प्रदीप, प्रधान सिपाही संदीप दहिया, प्रधान सिपाही संदीप और प्रधान सिपाही अजय शामिल थे। मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा भलस्वा डेयरी के क्षेत्र में जाल बिछाया गया और आरोपित  रिजवान उर्फ़  मोहम्मद अकबर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। लगातार पूछताछ के दौरान उसने थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के हत्या मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। 
उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान, आरोपित रिजवान उर्फ़ मोहम्मद अकबर ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों अजय, इस्तेकर, गौतम और रिजवान उर्फ़ मोहम्मद अकबर व अन्य के साथ मिलकर अजरुद्दीन उर्फ़ मोनू से किसी मुद्दे पर विवाद हो गया और बाद में  सभी 4 आरोपित  व्यक्तियों ने अजरुद्दीन उर्फ़  मोनू को जबरजस्ती बाधित कर लिया और उसके परिवार से ₹ 30,000/- की मांग की। उसके परिवार द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर, आरोपित व्यक्तियों ने अजरूद्दीन उर्फ़ मोनू को डंडों से पीटा और उसपर आइस पिक से वार कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित को कई चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इस संदर्भ में थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था।उनका कहना हैं कि जांच के दौरान, स्थानीय पुलिस द्वारा 2 आरोपी व्यक्तियों अजय और इस्तेकर को गिरफ्तार किया गया था और 1 आरोपित  गौतम अपराध शाखा टीम द्वारा 2 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया लेकिन आरोपित रिजवान उर्फ़  मोहम्मद अकबर मामला दर्ज होने के बाद से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
पिछली अपराधिक संलिप्तता:
आरोपित पहले भी नाबालिग के रूप में चोरी के एक मामले में संलिप्त रहा है व उसने 18 वर्ष की उम्र होने के ठीक एक महीने बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया और अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। 

Related posts

सुखी पड़ी यमुना, हरियाणा सरकार नहीं छोड़ रही दिल्ली के हिस्से का पानी- सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दुष्कर्म व छेड़छाड़ के समान आरोप की बार बार दी शिकायत पर सीधे मुकदमा दर्ज नहीं होगा-सीपी राकेश आर्य

Ajit Sinha

नई दिल्ली; राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज वायनाड , केरल में किया रोड शो, देखे लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x