Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

अमेरिका जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध: ट्रंप ने आबे से कहा

संवाददाता : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का व्हाइट हाउस में आज स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका जापान की सुरक्षा और उसके साथ महत्वपूर्ण गठबंधन को मजबूती प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप की सुरक्षा और व्यापार को लेकर रूख के चलते दोनों देशों के संबंधों में तनाव है।

ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आये जापानी नेता आबे के साथ व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दोनों देशों के बीच संबंध और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता बहुत गहरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रशासन इस संबंध को और मजबूत करने को प्रतिबद्ध है।’’ ट्रंप ने कहा कि उनके व्यापारिक संबंधों से दोनों देशों को लाभ होना चाहिए।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आज राज्य सभा में दिए गए संबोधन का लाइव वीडियो पूरा सुने।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान कांग्रेस की राज्य सरकार ने की ओछी हरकत- नड्डा

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं – पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x