Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ग्राम न्यायालय को चालू करने के लिए 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ग्राम न्यायालय को चालू करने के लिए 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में न्यायिक बुनियादी ढांचे और पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से 4 मार्च, 2024 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ग्राम न्यायालय को अधिसूचित किया था। उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा सिविल सेवा नियम, 2016 के अनुसार स्वीकृत पदों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, रीडर ग्रेड-III, अहलमद,स्टेनोग्राफर ग्रेड-III,चपरासी और एक अतिरिक्त चपरासी शामिल हैं, जिनका कुल मासिक वित्तीय भार 3,95,128 रुपये और वार्षिक लागत 47,41,536 रुपये है।उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की यह पहल न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

Related posts

फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी गया तेल लेने : ओल्ड नगर निगम क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध निर्माणों ने स्मार्ट सिटी को किया कलंकित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा-राजेश भाटिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निकिता हत्याकांड को लेकर पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह से मिले जिले के कांग्रेसी नेता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x