Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए अरविंद केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली के लोगों से मांगे माफी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों में भय पैदा करने का जो बयान दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार के बयान देकर द्वेष मत पैदा कीजिए। अरविंद केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली -हरियाणा बॉर्डर पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के चार नंबर प्वाइंट का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया।   नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने यमुना में जहर मिलाकर भेजा है। जबकि वॉटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पानी के जो सैंपल लिए गए हैं, उसमें कहीं भी जहरीले पदार्थ नहीं मिले हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने जहरीले पानी का बयान देकर दर्द भरा और भय पैदा करने वाला कार्य किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछली चार सैंपल की जाँच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में दाखिल होने से पहले हरियाणा की सीमा पर यमुना का जल मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है। हरियाणा से दिल्ली को साफ पानी जा रहा है। दिल्ली के बाद पलवल और फरीदाबाद में जब हरियाणा को यह पानी मिलता है, वह बहुत अधिक खराब स्थिति में होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली में पानी की सफाई व सीवरेज इत्यादि के लिए साढ़े 8 हजार करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन यह राशि कहां गईं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के पास इसका कोई हिसाब नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर साफ पानी यमुना में छोड़ने की दिशा में कोई कार्य ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में दिल्ली का विकास नहीं हुआ और यही वजह है की जगह-जगह गलियों में पानी का भराव है, सीवरेज सिस्टम ठप पड़े हैं। 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी पर खड़े होकर कहा था कि वह इसे पवित्र करेंगे लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया। दिल्ली के लोग अब चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान देने के लिए अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल को जब भी मौका लगता है, वह कभी पराली के नाम पर तो कभी पानी के नाम पर हरियाणा पर झूठे आरोप लगाते रहे हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं होती है। हरियाणा से दिल्ली में पानी के प्रवेश स्थल दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के पॉइंट नंबर चार से 28 जनवरी की अमोनिया नाइट्रोजन रिपोर्ट के अनुसार बीडीएल (डीएल=0.5) बीडीएल (डीएल-0.5) तथा 16 जनवरी 2025 में यह मात्रा बीडीएल (डीएल= 0.5) रही है। इससे  पहले 17 दिसंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) तथा 26 नवंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) कम रहा है। 

Related posts

सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की व्यवस्था की गई है, कपास भी ख़रीदा जाएगा- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन में साइबर अपराध से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी: एडीजीपी

Ajit Sinha

हथीन (पलवल):सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रचार मंडली ने हथीन क्षेत्र के गांवों में वोट बनवाने हेतु चलाया जागरुकता अभियान ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x