Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश राजनीतिक हरियाणा

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राज बब्बर व अन्य नेतागण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज सैफई पहुँच कर दिग्गज राजनेता और अपने पुराने मित्र मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हुड्डा के साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता राज बब्बर,

हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, विधायक राव दान सिंह और पूर्व विधायक करण सिंह दलाल भी मौजूद रहे। सैफई पहुंच कर सभी नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राजनीति में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री जैसे उच्च पदों  तक पहुंचने के बावजूद मुलायम सिंह यादव हमेशा जमीन और कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के बावजूद तमाम दलों के नेताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हमेशा मधुर रहे। उनके निधन से देश की राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी पूर्ति असंभव है। 

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मौके पर कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के परिवार से हमेशा हुड्डा परिवार के घनिष्ठ संबंध रहे हैं। मुलायम सिंह यादव जी के जाने से हिन्दुस्तान की राजनीति में जो शून्यता उत्पन्न हुई है

उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने अपने देश, प्रदेश, किसान और नौजवानों के लिए महान संघर्ष किया है। आज हम उनके संघर्ष को नमन करते हैं और कामना करते हैं कि अखिलेश यादव ‘नेताजी’ के विचारों, संस्कारों और उनके संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।

Related posts

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र के लिए प्रारूप समिति और विभिन्न उपसमूहों का गठन किया है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने कोयम्बटूर में रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ को देख इंग्लिश में क्या कहा सुनिए इस वीडियो  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर का बड़खल विधानसभा क्षेत्र में रोड शो, कई जगहों पर रास्ते हो सकते हैं बाधित, जरा संभल कर चले।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x