Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा एंव कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने दिल्ली के अलग -अलग इलाकों में किया रोड शो

अजीत सिन्हा /नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रविवार को नई दिल्ली में हमदर्द मोड़, संगम विहार से रतिया मार्ग, पीपल चौक तक एक भव्य रोड शो किया और दिल्ली की जनता से दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। ज्ञात हो कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के आलोक में आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी आज एक साथ 14 रोड शो किया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने उत्तम नगर में तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शांति मार्ग से श्री राम चौक मंडावली तक ‘विजय संकल्प रोड शो’ किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा से रोड शो किया तो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नरेला में रोड शो और जनसभा की।

इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, जितेंद्र सिंह और श्रीमती मीनाक्षी लेखी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले रोड शो में शिरकत की। इसमें दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों  हर्षवर्धन,  मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, गौतम गंभीर, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और हंसराज हंस ने भी भाग लिया। नड्डा ने रोड शो के दौरान कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से ठगी हुई महसूस कर रही है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। केजरीवाल की सरकार कुशासन की मूर्ति है और भ्रष्टाचार और घोटालों में आकंठ डूबी हुई है।

दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार से थक चुकी है। भाजपा को रोड शो में दिल्ली की जनता का जो आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है, इससे यह निश्चित है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक बार पुनः कमल खिलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह है और वे आम आदमी पार्टी को सबक सीखाने के लिए आतुर है। आम आदमी पार्टी ऊपर से लेकर नीचे तक बेशर्मी से भरी हुई है। नियमों को ताक पर रख कर धज्जियां उड़ाना इनकी आदत है। केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के लगातार एक के बाद एक घोटाले और काले कारनामे सामने आ रहे हैं जो आम आदमी पार्टी के नेताओं के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब करता है। 

नड्डा ने कहा कि चाहे शराब घोटाला हो, मनी लॉन्ड्रिंग हो, बस घोटाला हो, स्कूल की कक्षाओं के निर्माण में घोटाला हो, बिजली बिल में घोटाला हो, दिल्ली जल बोर्ड में घोटाला हो, बस की खरीद में घोटाला हो – हर क्षेत्र में केजरीवाल सरकार ने जम कर भ्रष्टाचार किया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता की गाढ़ी खून-पसीने की कमाई को दोनों हाथों से लूटा है और अपना चेहरा चमकाने के विज्ञापनों पर खर्च किया है। दिल्ली की जनता ने इसे बहुत ही नजदीक से देखा है और एमसीडी का चुनाव दिल्ली प्रदेश की सत्ता पर काबिज लोगों को करारा जवाब देने का एक माध्यम बनेगा।

Related posts

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब मेट्रो भी नहीं चलेगी-अरविन्द केजरीवाल

Ajit Sinha

37 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ ने मेले में की खरीदारी।

Ajit Sinha

भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता व फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया- वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x