Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

भाजपा थीम सॉन्ग ‘‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’’ लांच, मुख्यमंत्री ने किया भव्य मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार देर सायं रोहतक में भाजपा के थीम सोंग ‘‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’’ को लांच किया और पार्टी के आधुनिक तकनीक और मीडिया उपकरणों से लैस प्रदेश मीडिया कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का यह मीडिया सेंटर भाजपा की चुनावी रणनीति, योजनाओं और विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के मौके पर चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया सेंटर की स्थापना पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी व उनकी टीम के सदस्य अशोक छाबड़ा, शमशेर सिंह खरक, संदीप राणा सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा सहित प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं को साधुवाद कहा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का थीम ‘‘भरोसा दिल, भाजपा फिर से’’ का मतलब यही है कि हरियाणा की जनता का भाजपा पर भरोसा है, इसलिए तीसरी बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के मीडिया सेंटर खोलने का उद्देश्य यही है कि सटीक जानकारी लोगों तक जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरूक्षेत्र से चुनाव 2024 का आगाज करेंगे। चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग स्थानों पर रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 वर्षां में हमारी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए लोगों के जीवन को सरल बनाया है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों में जो योजनाएं बनाई जाती थी उनमें लीकेज होता था और गरीब व्यक्ति तक उनका लाभ नहीं पहुंच पाता था। भाजपा सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ काम किया और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाण क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद और परिवारवाद से ग्रसित रहा है। हरियाणा के लोगों ने देखा है कि हमारी सरकार ने क्षेत्रवाद, भाईभतीजा वाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर विराम लगाया है। 10 सालों में हरियाणा के सभी जिलों में फोर लाइन सड़कें बनी हैं, हर जिले मेडिकल कालेज खोलने का काम हमारी सरकार ने किया और अब तक 15 जिलों में मेडिकल कालेज खुल चुके हैं। विपक्ष की सरकारों को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने की हिम्मत किसी सरकार ने नहीं दिखाई। 2014 में भाजपा सरकार बनने पर अंतिम टेल तक पानी पहुंचा है।सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘ज्ञान’’ गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को मजबूत करने वाले वाक्य पर चलते हुए हमारी सरकार ने हर वर्ग को लाभान्वित और मजबूत किया है। गरीब के लिए खुशहाली हो और उनके सिर पर छत हो इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारी सरकार ने 50 हजार मकान बनाकर चॉबियां सौंपी है। 15 हजार मकान भी और बनकर तैयार हो गए हैं। हरियाणा के 50 लाख परिवार आयुष्मान और चिरायु कार्ड का लाभ उठा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को नजदीक शिक्षा मिले इसके लिए हमारी सरकार ने रोडमैप बनाकर 20 किलोमीटर पर 71 कालेज बनाए हैं। गरीब बेटियों की शिक्षा को फ्री किया है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए सीएम ने कहा कि किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमसपी पर देने की गारंटी दी, 1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की नौकरी को सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर युवाओं का भरोसा बढ़ा है। कांग्रेस क समय युवा नौकरी के लिए विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के घरों के चक्कर काटते थे तब भी पर्ची और खर्ची से नौकरी मिलती थी। भाजपा ने योग्यता के आधार पर नौकरियां दी आज युवा मंत्रियों के नहीं बल्कि कोचिंग सेंटर के चक्कर लगाते दिखते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं को कौशल की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर करना है। हरियाणा में 10 सालों नए उद्योग लगे हैं और लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। पीएम मोदी के विजन स्टार्टअप इंडिया के जरिए एक लाख स्टार्टटप खड़े हुए हैं जिनमें 100 से अधिक यूनिकॉन के रूप में तब्दील हो गए। आज हरियाणा का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला बन गया है।भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेकों योजनाएं बनाई और उन्हें क्रियान्वित किया। महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ बोलते थे, करते कुछ नहीं थे, जबकि भाजपा जो बोलती है वह करके दिखाती है इस बात की चर्चा हरियाणा में आम है।

Related posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा की नीति, अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रभाग के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की पहली बैठक- सूर्या

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले, इंडिया की सरकार बनने जा रही है, इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से किया धन्यवाद -वीडियो

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर परिषद का ईओ 40000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x