Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: आप का विजय जुलुस: हरियाणा के निगम व परिषद चुनावों में भी करेंगेे भाजपा एंव जजपा का सफाया: डा सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की प्रचंड जीत को आम आदमी की हरियाणा इकाइ ने प्रत्येक विधानसभा के लगभग सभी जिलों में ढोल-नगाड़े, मिठाई वितरण के साथ विजयी यात्रा निकालकर जश्न मनाया। इस विजयी यात्रा का नेतृत्व पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी व राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता ने सैकडो कार्यकर्ताओं के साथ किया। डा सुशील गुप्ता ने सभी विधानसभाओं के पार्टी प्रमुखों को विजयी यात्रा को वर्च्युअल संदेश के साथ शुरुआत करवाई। जहां हरियाणा प्रदेश के सभी जोनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  उपस्थित थे। डा सुशील गुप्ता ने अपनी यात्रा की शुरुआत चीका जिला कैथल से की। फरीदाबाद , गुरुग्राम में रैली निकाली गई।

जहां से कैथल,गोहाना, रोहतक से चलकर देर शाम महम पहुंची। इस अवसर पर डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब की यह प्रचंड जीत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के विकास मॉडल की जीत है। जिन्होंने दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, महिला सुरक्षा, पानी व बिजली जैसी सुविधाओं में सुधार कर डाला है। पंजाब के लोगों ने केजरीवाल की नीतियों से प्रेरित होकर आप पार्टी का पूरे प्रदेश में परचम लहराया है।

सहप्रभारी डॉ गुप्ता ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली की और अब पंजाब की राजनीति को बदल कर रख दिया है। पहले पार्टियां धर्म की राजनीति करते थे।डॉ गुप्ता ने कहा अब हमारा मिशन हरियाणा है, जिस पर आज से ही सभी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों को एक मिशन के तहत कार्य करना होगा। क्योंकि न केवल पंजाब, बल्कि देश की जनता जान चुकी है अरविंद केजरीवाल ही एकमात्र ऐसे नेता हैं। न केवल दिल्ली, पंजाब बल्कि पूरे देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं। भ्रष्टाचार, बेरोज गार, गरीबों को मकान देने सहित वादों को लेकर सत्ता हासिल करने वाली राजनीति पार्टियों की सरकारो की असलियत लोग जान चुके हैं और आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। पंजाब और दिल्ली इसकी जीता जागता उदाहरण है।

उन्होंने कहा पंजाब में पार्टी के ईमानदार मुख्यमंत्री भगवंत मान महिला सुरक्षा, नशे,नौजवानों को रोजगार देने जैसे मुद्दों पर कार्य करेंगे। दूसरा वह पंजाब के नौजवानों को विदेश में जाकर रोजगार करने की बजाए पंजाब में ही रोजगार देने के लिए काम करेंगे। दूसरा पंजाब की लूट खसोट की राजनीति को भी विराम लगायेंगे। जिससे पंजाब पहले की तरह खुशहाल बने । हरियाणा के प्रदेश भर में विजयी यात्रा को हर उम्र के लोगों ने अपना सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने डा सुशील गुप्ता से मिलने पर उनको इस बार हरियाणा के निगम और परिषद के चुनावों में भारी बहुमत से विजयी बनाने का भी आर्शीवाद दिया। मालूम हो पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं आप की इस आंधी में सूबे की राजनीति के कई दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा है। वर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस का सीएम चेहरा चन्नी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। सत्ताधारी कांग्रेस का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,सेक्टर -48 ने आज चोरी के 5700 सिगरेट के पैकेटों सहित 4 चोरों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

ओलंपिक में 6 में से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खेल नीति का कमाल

Ajit Sinha

आइये हम सब मिलकर सफल बनाए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’, फरीदाबाद में लगाएंगे 10 हजार पौधे – एन के गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x