Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के सभी सरकारी कार्यालय में प्रदर्शित करेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ टोल-फ्री नंबर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य के तहत सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 और चार अंकों के 1064 नंबर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। यह दोनों नंबर वर्तमान में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए राज्य सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय,पंचकुला में संचालित हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर लंबे समय से संचालित हैं, लेकिन इन नंबरों को प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में ठीक से प्रदर्शित नहीं किया गया है। नतीजतन, लोगों को जानकारी के अभाव में सरकारी कार्यालयों में व्यापत भ्रष्टाचार के बारे में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

इस संबंध में जारी पत्र में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलों, निगमों के प्रमुख, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों से अनुरोध किया गया है कि वे इन नंबरों को अपने कार्यालयों में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करें ताकि आम जनता बिना किसी कठिनाई के भ्रष्टाचार संबंधी अपनी शिकायत सतर्कता ब्यूरो, हरियाणा में दर्ज करा सके।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

भाजपा सरकार अपने महिमा मंडन में करोड़ो रूपए बर्बाद करने की बजाय किसानों की ले सुध: दुष्यंत 

Ajit Sinha

अवैध तरीके से कंपनी की ID लॉगिन करके 778 डॉलर की धोखोधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x