Athrav – Online News Portal
हरियाणा

टिकैत पर स्याही फैंकने का मामला:भाजपा देश में अराजकता का माहौल बनाना चाह रही है: रतन मान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: देश के प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर कर्नाटक में पत्रकार वार्ता के दौरान फेंकी गई स्याही को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि देश में इस प्रकार की घटनाएं करवा कर भाजपा अराजकता का माहौल बनाना चाह रही है। मान ने आरोप लगाते हुए कहा कि टिकैत पर फेंकी गई स्याही की यह घटना मात्र स्याही फेंकना नही है, बल्कि टिकैत पर जानलेवा हमला किया गया है।

वायरल हुई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। इस बात का पक्का सबूत है। इस घटना में कर्नाटक सरकार की भूमिका होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्याही फैंकने की घटना पूरे देश में आग की तरह फैल गई है। जिससे किसान समुदाय स्तब्ध है। किसान नेता मान ने कहा कि इस घटना को लेकर हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश के किसानों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार के शासन में फिर ऐसी घटना क्यों घटित हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस घटना के साजिशकर्ताओं पर तुरंत कार्यवाही करके सलाखों के भीतर भेजा जाए।

इसके साथ ही भाजपा सरकार किसान नेता टिकैत से तुरंत माफी भी मांगे। रतनमान ने इस घटना पर गहरा संदेह जताते हुए कहा कि कोई शरारती व्यक्ति ऐसी घटना की आड़ में आसानी से इससे बड़ी जानलेवा घटना को भी अंजाम दे सकता है। उन्होंने सीधे सीधे इस घटना को कर्नाटक सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि अगर भाजपा  के लोग ऐसी हरकत को पसंद करते है तो किसानों के  हाथ भी बंधे हुए नहीं है। इस तरह का मुकाबला करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे।

भाकियू नेता मान ने केंद्र सरकार से इस घटना पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की जोरदार मांग की। मान ने इस मामले में किसानों से अपील करते हुए कहा कि अगले फैसले तक शांति बनाए रखे। किसी भी तरह का उत्पात न होने दे। यह भाकियू हाईकमान का निर्णय है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 1,949 ग्रुप-डी कर्मचारियों के पसंदीदा जिलों में स्थानांतरण आदेश

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने 25000 रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

संगठन चुनाव हेतु भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, जिला चुनाव अधिकारी कमलेश ढांडा ने तैयारियों का लिया जायजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x