Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़:28 हलकों में दी गई 30 लोगों को जिम्मेदारी,पानीपत ग्रामीण और जगाधरी में दो-दो हलका प्रधान नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए हलका स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने 28 विधानसभा क्षेत्रों में 30 नए हलका प्रधानों के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, सांसद दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी बांगड़, पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद सूची जारी की है।

प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने हलका स्तर पर प्रधानों की नियुक्तियों में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप (पार्षद), एनआईटी फरीदाबाद से अमरीक कश्यप, तिगांव से अमर नरवत, पलवल से यशपाल मवई, होडल से गजिंद्र सिंह सरपंच, हथीन से मोहम्मद नियाज खान,पुन्हाना से जान मोहम्मद, सोहना से शैलेश खटाना, झज्जर से महावीर शर्मा, कैथल से चंद्रभान दयोरा और इंद्री से सुमेर चंद कम्बोज को हलका प्रधान के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा पंचकुला से मनोज अग्रवाल, कालका से रणबीर सरपंच, अंबाला शहर से संदीप राणा,मुलाना से मनदीप बोपराय, नारायणगढ़ से हरबिलास रज्जूमाजरा, टोहाना से विजय हरिपाल, शाहाबाद से सुबे सिंह, बरवाला से सत्यवान बिचपड़ी और तोशाम से रविंद्र पटोदी को भी हलका प्रधान बनाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके साथ ही पार्टी ने जगाधरी के शहरी क्षेत्र के लिए शिव गुप्ता, जगाधरी के ग्रामीण क्षेत्र के लिए जितेंद्र खदरी, रादौर से विक्रम हरतान, पानीपत ग्रामीण हलके में ग्रामीण क्षेत्र के लिए मास्टर महिपाल, और शहरी क्षेत्र के लिए कुलदीप दीवाना, पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सोहन लाल बाटला, इसराना से गुरचरण सिंह, समालखा से ब्रह्मपाल रावल, गन्नौर से संजय मलिक और राई विधानसभा क्षेत्र से रामकिशन तुषीर को हलका प्रधान बनाया है। प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि संगठन में अन्य पदों पर नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। राज्य के बाकी 62 विधानसभा क्षेत्रों के हलका प्रधानों की सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।

 

Related posts

हरियाणाः गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम-डीजीपी

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के भांजे व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Ajit Sinha

राहुल गाँधी अहंकार में चूर हैं, वे पहले तो देश के पिछड़े समाज, अति-पिछड़े समाज का अपमान करते हैं-नड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x