Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी एससी सेल में 22 जिला संयोजकों समेत 29 पदाधिकारी बनाए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 29 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रीतम मेहरा कौलेखां, प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश खटक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद एससी सेल में 7 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।जेजेपी ने एससी सेल में महेंद्र सुंडाना, राजू धानक और रणबीर सिंह ढाठरथ को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

सूरजमल ग्रोवर को प्रदेश प्रधान महासचिव, हरफूल मैनेजर को प्रदेश संगठन सचिव, निर्मल सिंह मलड़ी को प्रदेश प्रचार सचिव और एडवोकेट रामेश्वर को प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इनके अलावा एससी सेल में अंबाला जिले डॉ रविंद्र कुमार दीन, भिवानी में कपुर सिंह बाल्मीकि, दादरी में प्यारे लाल लांबा, फरीदाबाद में हनुमान खिंची, फतेहाबाद में ईश्वर भुक्कल, गुरुग्राम में अमरनाथ जेई, हिसार में सतनारायण एमसी, झज्जर में नसीब उर्फ सोनू वाल्मीकि, जींद में गंगा सिंह, कैथल में कृष्ण बाजीगर और करनाल में भीम जलाला को जिला संयोजक बनाया है। वहीं कुरुक्षेत्र में जगमाल सिंह, महेंद्रगढ़ में महेंद्र खन्ना, नूंह में राम प्रसाद, पलवल में रामगोपाल वाल्मीकि, पंचकूला में जसबीर (जस्सी), पानीपत में सुनील सरपंच, रेवाड़ी में भूपेंद्र, रोहतक में राजेंद्र वाल्मीकि, सिरसा में गुरजंट सिंह तिगरी, सोनीपत में भीम मेहरा और यमुनानगर में राजपाल एससी सेल में जिला संयोजक होंगे। 

Related posts

इस फैसले से नई भर्तियों का रास्ता खुलेगा, हरियाणा के युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: अनुराग ढांडा

Ajit Sinha

खरगे बोले- राज्यों के साथ भेदभाव और देश के संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है मोदी सरकार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 5 कॉलेजों का नामकरण शहीद और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के नाम पर करने का लिया निर्णय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x