Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान से मिले बिप्लब देब


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब शनिवार को दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। दोनों ही नेताओं से बिप्लब ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। पहले बिप्लब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे, जहां राजनाथ ने भी बिप्लब से लगभग आधे घंटे की मुलाकात के दौरान वर्तमान राजनीतिक एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर बातचीत की। राजनाथ सिंह को देव ने कामधेनु गौ माता की मूर्ति भेंट की और सिंह ने भी बड़ी आत्मीयता से बिप्लब देब का स्वागत किया।इसके बाद देब कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले और उनके साथ भी लगभग आधा घंटे तक चर्चा की। देब जब शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे तो शिवराज ने उन्हें गले लगा लिया। जानकारी के मुताबिक तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बिप्लब की यह पहली मुलाकात थी।

Related posts

हरियाणा सरकार जल्द लाएगी फिल्म एवं एंटरटेनमेंट पॉलिसी – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाने समर्थकों समेत दिल्ली पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला जापानी डेलिगेशन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x