अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:शुक्रवार को कुरुक्षेत्र, हरियाणा से भाजपा के जिला परिषद सदस्य रिंकू थाना ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में प्रदेश के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। रिंकू थाना को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने पार्टी में शामिल किया। आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए रिंकू थाना ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। इस सरकार में आज हर वर्ग परेशान हैं।
भाजपा अपनी विचारधारा से भटक चुकी है। महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं को नौकरी के लिए धक्के खाने पड रहे है। सरकार जनता को राहत देने के बजाय मुद्दे से भटकाने के लिए लोगों को बांटने में लगी हुई है। जनता के दर्द को देखते हुए उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया है। आज प्रदेश का हर वर्ग आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नजर से देख रहा है। वह दिल्ली में आप सरकार के विकास मॉडल से काफी प्रभावी है। यही वजह है कि उन्होंने आप में शामिल होने का निर्णय लिया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली और पंजाब के बाद आप की अगली सरकार हरियाणा में बनेगी। मालूम हो कि भाई रिंकू थाना भाजपा की तरफ से प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता व हरियाणा प्रभारी व संयोजक पंचायत राज कुरुक्षेत्र प्रदेश सचिव जैस उच्च पदों पर रह चुके है।डा गुप्ता ने भाई रिंकू और उनके कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर कहा पार्टी का परिवार दिन-रात बढ़ता जा रहा है। इससे साफ है कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से लोग दिनों दिन प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होकर उसको करने में लग गए है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments