Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पंचकूला फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; हरियाणा की जलेबी का रस कांग्रेस को रास नहीं आया : मोहन लाल बड़ौली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत देने के लिए हरियाणा की जनता जर्नादन का आभार जताया और नमन किया। बड़ौली ने कहा कि लगातार तीसरी बार हुई भाजपा की यह जीत विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। उन्होंने हरियाणा की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को संकल्प के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नायब सैनी  दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर जनसेवा और हरियाणा के विकास को और अधिक गति देंगे। भाजपा की जीत पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा की जलेबी का रस कांग्रेस को रास नहीं आया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों, जवानों, पहलवानों के नाम पर झूठ और अफवाहें फैलाई और उसी में फंस गई। चुनाव में सर्व समाज ने कांग्रेस को नकारकर भाजपा को आशीर्वाद दिया। कांग्रेस ने झूठ का नैरेटिव सेट किया हुआ था उसका जवाब जनता ने आज दे दिया है।  बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हार को पचा नहीं पा रही है और प्रशासन पर आरोप लगा रही है।कांग्रेस पर तंज कसते हुए बड़ौली ने कहा कि सच को स्वीकार ना करके आरोप लगाना ही कांग्रेस की परम्परा रही है। पत्रकार के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की समस्याओं को भी हमने खत्म कर दिया है। कांग्रेस में कौन मुख्यमंत्री बनेगा उस बीमारी से भी कांग्रेस बाहर हो गई है।हरियाणा में हैट्रिक बनने पर श्री बड़ौली ने कहा कि यह जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा बसता है यह उसकी जीत है। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों तक समाज के हर वर्ग की बिना भेदभाव के सेवा की है, इसलिए जनता ने भाजपा को तीसरी बार सेवा का फिर से मौका दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कम समय में ही जनता का दिल जीता है और जनता ने भी सीएम सैनी को जनसेवा का मौका दिया है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरने वाली पार्टी है, इसलिए 2047 तक केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहने वाली है।  पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया था जिस आधार पर हमें 48 से 52 सीटें जीतने का आंकलन था और आज परिणाम भी उसी आधार पर आया है।

Related posts

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के भी तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज तुरंत प्रभाव से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्त की हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक दोधारी तलवार: स्कूल प्रांगण में सोशल मीडिया-प्रिंसिपल नितिन वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x