Athrav – Online News Portal
Uncategorized राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; चुनाव नजदीक, जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाए जेजेपी कार्यकर्ता – डॉ अजय सिंह चौटाला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अब कम ही समय रह गया है इसलिए जेजेपी कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए जेजेपी को और मजबूती प्रदान करें। यह आह्वान जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ हलके के विभिन्न गांवों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए किया। इस मौके पर वे ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को जाना। अजय चौटाला ने शुक्रवार को गांव सुरेहती पिलानियां, निंबी छाजियावास, खेड़की, नांगल हरनाथ, मालड़ा और बसई आदि गांवों का दौरा किया।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 15 साल का बनवास काटा है और सत्ता से दूर रहे हैं, लेकिन आप लोगों के प्यार, सहयोग एवं समर्थन के बल पर जींद की धरती से छह साल पहले जो बीज बोया था, उसके बलबूते जेजेपी को दस सीटें मिली और इन दस सीटों के दम पर राज-काज में हिस्सेदारी निभाने में कामयाब रहे। अजय चौटाला ने कहा कि पहले कोरोना महामारी और उसके बाद किसान आंदोलन के कारण लोगों से संपर्क में कमी रही लेकिन अब जो समय बचा है, उसमें उस कमी को दूर किया जाएगा और जनता को सवाया करके लौटाया जाएगा। डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वह पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करें और पार्टी के लिए पहले से ज्यादा बहुमत जुटाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी सत्ता में सहयोगी की भूमिका निभाते हुए प्रदेश के हर वर्ग युवा, किसान ,महिला, बुजुर्ग व व्यापारी हित में फैसले ले रही है। अजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए जेजेपी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि युवाओं में सर्वाधिक ऊर्जा होती है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की कोशिश करें। अजय चौटाला ने कहा कि संगठन मजबूती से ही पूरी तरह से सत्ता की चाबी जेजेपी को मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विजय गोठड़ा, जेजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, जेजेपी जिलाध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, राव रमेश पालड़ी, सिकंदर गहली आदि मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले एंव नियुक्त आदेश किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 अक्टूबर को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचेगे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x