अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के सचिव सुभाष चंद्र शर्मा आज 36.5 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। विधानसभा में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को याद करते हुए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता तथा हरियाणा के शिक्षा, पर्यटन मंत्री एवं पूर्व स्पीकर कंवर पाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
सुभाष चंद्र शर्मा ने हरियाणा विधानसभा में स्टेनो के पद से अपनी नौकरी आरंभ की थी।
उन्होंने अपने सेवाकाल में विभिन्न पदोन्नतियों को हासिल किया और सचिव के पद तक पहुंचे। उनके मृदु स्वभाव व मिलनसार प्रवृत्ति के कारण विधानसभा के कर्मचारियों व अधिकारियों से लेकर विधायकों, मंत्रियों एवं मुख्यमंत्रियों के साथ बेहतरीन पारिवारिक संबंध रहे हैं ।हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने अतिरिक्त सचिव के पद पर रहे सुभाष चंद्र शर्मा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि विधानसभा के नियमों के अनुसार सदन को चलाने में उनको सुभाष चंद्र से विशेष सहयोग मिलता रहा है। इनकी कार्यप्रणाली व अनुशासन से अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शर्मा के अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु की कामना की।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments