अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटे हुए हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी संविधान बचाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा के जरिये आमजन को सरकार की जनविरोधी नीतियों बारे अवगत करा रही है। यही नहीं, बसपा यात्रा के जरिये चुनाव की तैयारियों में जमीन स्तर पर अमलीजामा पहनाने की कवायद में जुटी हुई है। संकल्प यात्रा ने सोमवार को हिसार लोकसभा में प्रवेश किया, जहां पर आमजन ने बसपा केंद्रीय प्रभारी कुलदीप बाल्यान और प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी का फूल-मालाओं के साथ पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया।केंद्रीय प्रभारी कुलदीप बाल्यान ने कहा कि संकल्प यात्रा के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से स्पष्ट हो चुका है कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है और बसपा सबसे बड़ा विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुआ संकल्प यात्रा का सिलसिला गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, भिवानी व महेंद्रगढ़ के बाद हिसार पहुंचा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमा चुकी है।
नेताओं की सरेआम हत्या से स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। महिलाओं पर अत्याचार के साथ लूट, डकैती, हत्या और अपहरण की वारदातों में भी इजाफा हो रहा है। सरकार से किसान, मजदूर, दलित, गरीब और व्यापारी सहित कर्मचारी वर्ग दुखी है।प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों ने प्रदेश की जनता का शोषण किया है। आज राज्य महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार में नंबर एक है। सरकार किसानों, छात्रों, महिलाओं, कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। प्रत्येक वर्ग सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर हैं। उन्होंने आमजन को बसपा से जुड़कर राज्य को विकास के रास्ते पर बढ़ने का आह्वान किया।हिसार लोकसभा में प्रदेशाध्यक्ष राजबीर के गांव सोरखी में भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद काफिला सीसर खरबला की तरफ आगे बढ़ा, जहां पर आमजन ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। वहीं यात्रा बास, पेटवाड़, नारनौंद, मोठ, लोहारी राघाव, सिसाप, बीड फार्म, सेनीपुरा, सिसाय पुल हांसी, नेहरू कालेज बरवाला रोड, हांसी नई कोर्ट चौक, बस स्टैंड हांसी, डॉ. बीआर अंबेडकर, टोल प्लाजा मय्यड़, खरड़ अलीपुर, नियाणा, मिर्जापुर, मिल गेट रोड हिसार, सबजी मंडी, कैंप चौक, कैमरी, मंगाली, देवा, मुकलान, आजाद नगर व बस स्टैंड से होकर गुजरी, रात्रि पड़ाव गुरु रविदास छात्रावास में हुआ।उन्होंने कहा कि आज अन्नदाता की हालत बहुत चिंताजनक है और भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण खाद, बीज, कीड़े मार दवाइयों, डीजल, कृषि उपकरण और खेत मजदूरी महंगी हो जाने से खेती करना पूरी तरह से घाटे का सौदा बन गया है। आज हालात यह है कि देश और प्रदेश के ज्यादातर किसान कर्जे में डूबे हुए हैं। प्रदेश के किसानों की आमदनी के मुकाबले उनका खर्च कहीं अधिक है। किसानों की आय घाटे में चल रही है और किसानों के हालात बद से बदतर होती जा रहे हैं।इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रभारी सुमेर जांगड़ा, महासचिव महेंद्र सिंह राजोरिया, संजय चोपड़ा, कृष्ण जमालपुर, प्रदेश सचिव आजाद चोपड़ा, प्रदेश सचिव प्रवीण फतेहपुरी, प्रदीप अंबेडकर व मनोज ग्रोवर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments