Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वर्ष 2025-26 का आम बजट हरियाणा के लोगों के विकास का बजट होगा – मुख्यमंत्री नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26 का आम बजट हरियाणा के लोगों के विकास का बजट होगा।  इस बजट में सभी से लिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल कर प्रदेश के विकास को तीन गुना गति से आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा।  मुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले  100 दिनों में चुनाव के समय संकल्प पत्र में किए गए 240 वायदों में से 18 को सफलतापूर्वक पूरा किया है, 6 संकल्पों पर कार्य जारी है जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 50 संकल्प ऐसे  हैं जो वित्त या प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन  है।  उन्होंने कहा कि सभी 240 संकल्पों  को भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान प्रदेश सरकार समय रहते पूरा करेगी।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार के प्रथम 100 दिनों में 810 किलोमीटर लम्बी सड़कों की मरम्मत के लिए 347 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है ताकि हरियाणा की कोई भी सड़क टूटी हुई दिखाई ना दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 13 लाख गरीब परिवारों  को 500 रुपए में गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान की जा रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन पूरी गंभीरता से मिलकर चुनाव लड़ेगा और 3-टियर सिस्टम की सरकार गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार 3 गुना गति से विकास कार्य कर रही है।  उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना करना विपक्ष की भूमिका और जिम्मेवारी है परंतु राज्य सरकार के अच्छे कामों की प्रशंसा विपक्ष को अवश्य करनी चाहिए।  जब हरियाणा के 2  करोड़ 80 लाख लोग वर्तमान सरकार के कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं तो ऐसे में विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचना करना चिंताजनक है। उन्होंने दिल्ली चुनाव के दौरान हरियाणा द्वारा पानी में जहर मिलाने के आरोप को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसे जिम्मेदार व्यक्ति ने इतना बड़ा झूठ बोला । उन्होंने सिर्फ अपनी सरकार की कमियों को छुपाने के लिए निराधार आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में झूठ की दुकान चल रही थी और दिल्ली की जनता ने चुनाव में ऐसे लोगों को आईना दिखाने का काम किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी तीसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई और आने वाले वर्ष 2029 में भी हरियाणा में यह स्थिति बनने वाली है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 सालों तक देश में कांग्रेस पार्टी ने शासन किया लेकिन किसान की कोई सुध नहीं ली। केवल मात्र 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान हित में अनेकों कदम उठाए हैं।  हरियाणा में किसान की 100% फैसले न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी  जा रही है।  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब उन्हें खाली पड़े सरकारी पदों का ध्यान नहीं आया।   आज वर्तमान सरकार द्वारा बिना पर्ची बिना खर्ची के आधार पर पात्र युवाओं को नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जा रहे हैं और युवाओं का विश्वास फिर से बहाल  हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता का चुनाव कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है हालांकि लोकतंत्र की स्वच्छता और शुद्धता के लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में जो विकास कालका में हुआ वही राजस्थान बॉर्डर से सटे नारनौल में भी हुआ।  इसी प्रकार ऐलनाबाद में जो काम हुआ, वहीं यूपी बॉर्डर से सटे रादौर में भी बिना भेदभाव के विकास कार्यों को किया गया है। 

Related posts

कुख्यात गैंगेस्टर कौशल को किया गिरफ्तार हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी का हत्यारा हैं कौशल, देखिए वीडियो ।

Ajit Sinha

हरियाणा की जनता भाजपा सरकार के विकसित हरियाणा बनाने के मिशन में जुड़ चुकी है : नायब सैनी

Ajit Sinha

कोर्ट, सेना, एयरपोर्ट, नौसेना पुलिस, प्रेस और अन्य पदनाम जैसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष इत्यादि शब्दों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x