Athrav – Online News Portal
राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हम सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन अभी ताकत को और चार गुना बढ़ाना है: जेपी नड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज समालखा के पट्टी कल्याण में स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में पार्टी के शक्ति केंद्र संगम में बोलते हुए कहा कि अभी हमें अपनी ताकत को चार गुणा और बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि विरोधी भी मान रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन इससे हमें रूक नहीं जाना है, बल्कि इस शक्ति को अभी चार गुणा और अधिक बढ़ाना है। नड्डा ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किए और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अब तक किए  जा रहे कार्यों के लिए साधुवाद दिया।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई आईड्योलॉजी नहीं है। वे परिवार से अधिक सोच नहीं पाते। लेकिन हम आईड्योलॉजी वाली पार्टी हैं, इसलिए हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करते हुए आगे बढ़ना है। पीएम मोदी ने विश्व में भारत का जो नाम किया है उस यश को और भी अधिक बढ़ाना है। हालांकि नड्डा ने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी कि भले ही हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और विरोधी भी इसको मान रहे हैं लेकिन हमें इससे संतुष्ट होकर रूक नहीं जाना है, बल्कि हमें लगातार पार्टी को बढ़ाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा वर्तमान में हरियाणा में जिस तरीके से काम कर रही है उस हिसाब से जल्द ही पार्टी वर्तमान के मुकाबले आने वाले समय में चार गुणा अधिक और अधिक बढ़ेगी।

नड्डा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को पढ़कर सभी कार्य कर्ता याद रखें और जनता के बीच जाकर इस संबंध में बात करें। लोगों को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क नेतृतव में देश दुनिया में कितना आगे बढ़ा है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार की अनेक गरीब कल्याण की योजनाओं का जिक्र भी किया, साथ ही कहा कि हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत रंग ला रही है।इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बताया कि प्रदेश में अब तक पार्टी पन्ना प्रमुख तक का कितना काम संपन्न कर चुकी है। इस पर जेपी नड्डा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया और कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को लगातार मेहनत करते रहना है और पार्टी को वर्तमान के मुकाबले और चार गुणा अधिक बढ़ाना है। 

Related posts

हरियाणा पुलिस का हिंसक संपत्ति अपराधियों के खिलाफ महीने भर चला अभियान सफलतापूर्वक पूरा, 230 किए हिस्ट्रीशीट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 17 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने पुनः चलाया आप्रेशन आक्रमण: पुलिसकर्मियों की 1374 टीमों ने की रेड, 451 मुकदमा दर्ज, 743 आरोपी दबोचे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x