अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राष्ट्रपति कलर सम्मान का मिलना हरियाणा पुलिस के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। यह उद्गार हरियाणा पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा पुलिस अकादमी में अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे राष्ट्रपति कलर अलंकरण परेड की तैयारी का जायजा लेने के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में पहुंचे थे। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव ने उन्हें परेड की तैयारी की जानकारी दी।
परेड में भाग ले रहे अधिकारियों एवं जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए डीजीपी अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति कलर, हरियाणा पुलिस की सेवा का सम्मान है। असंख्य जवानों, अधिकारियों ने अपना खून-पसीना बहाकर यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रपति कलर अलंकरण के लिए भव्य परेड आयोजित की जाती है। इस परेड में शामिल होने वालों के लिए यह गौरव और दुर्लभ अवसर होता है। इस परेड में शामिल सभी भागीदारों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। उन्होने सभी से अपनी-अपनी भूमिका को बखूबी निभाने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की आन-बान-शान को और बुलंदियों पर ले जाना है। उन्होंने अलंकरण परेड के भव्य आयोजन के लिए जवानों से सुझाव आमंत्रित किए तथा परेड की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी किया। इस अवसर पर एडीजी लॉ एण्ड आर्डर संदीप खिरवार, अकादमी निदेशक डॉ सीएस राव, करनाल रेंज के आईजी सतेंद्र गुप्ता, निदेशक खेल विभाग डीआइजी पंकज नैन, अकादमी के डीआइजी शिवचरण, पंचम वाहिनी के आदेशक राजेंद्र कुमार मीणा, अकादमी के एसपी सुनील कुमार, परेड कमांडर एसपी अम्बाला जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन, तृतीय वाहिनी, हिसार के आदेशक सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments