Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी व कोच मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने आए थे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती) व दीक्षा डागर (गोल्फ) को बधाई दी।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन खिलाड़ियों से सुझाव मांगे कि किस प्रकार से हरियाणा में खेलों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पर खिलाड़ियों ने हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल नीति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और युवा वर्ग व बच्चे इस खेल नीति से प्रभावित होकर खेलों की ओर आकर्षित हुए हैं। प्रदेश के गांवों में युवा अब खेलों में भविष्य बनाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से विचार सांझा करते हुए कहा कि देश में मेडल विजेताओं को सबसे अधिक कैश अवार्ड हरियाणा में दिए जा रहे है। खिलाड़ी प्रदेश में खेलों की बेहतरी के लिए जो भी अच्छे सुझाव देंगे, उन्हें सरकार लागू करेगी। मनोहर लाल ने कहा कि हमें उस समय दिल से खुशी होती है, जब हरियाणा के खिलाड़ी विदेश की धरती पर मेडल जीतकर तिरंगा फहराते है। तिरंगा फहराने के साथ जब राष्ट्रगान बजता है तो वह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का क्षण होता है। उन्होंने कहा कि हालांकि आबादी के हिसाब से हरियाणा छोटा राज्य है, इसके बावजूद ओलम्पिक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हरियाणा सबसे अधिक पदक हासिल करने वाला प्रदेश है। हरियाणा की खेल नीति खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दे रही है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में इसके और अच्छे परिणाम आएगें।खिलाड़ियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला खेल अधिकारियों के माध्यम से गांवों में खेल के सामान की आवश्यकता के बारे में जानकारी मांगी गई है। वहां से डिमांड आने के बाद ग्राम पंचायतों के माध्यम से खेलों का सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हरियाणा में अब गांव-गांव तक खेल आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा, ताकि युवाओं की खेल प्रतिभाओं को बचपन से तराशा जा सके। लोकप्रिय खेलों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफॉर्मेंस सेंटर खोलने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री से मिलने आए अर्जुन अवार्डी सुनील कुमार व अंतिम पंघाल ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति से खेलों को बढ़ावा मिला है, विशेषकर कुश्ती में हरियाणा ने अलग मुकाम हासिल किया है। प्रतियोगिता चाहे कोई भी हो, हरियाणा के पहलवान पदक लेकर लौट रहे हैं।खिलाड़ियों के दल के साथ आए पूर्व में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित रहे योगेश्वर दत्त ने कहा कि खेलों की दृष्टि से हरियाणा समृद्ध राज्य है। कुश्ती को प्रदेश में और अधिक बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के समझ सुझाव भी दिए गए है। प्रदेश में 2008 के बाद कुश्ती ऊंचाइयों पर पहुंची है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुलाकात के दौरान आज भी मुख्यमंत्री ने सुझाव मांगे थे। मुख्यमंत्री का नजरिया गांव स्तर से होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देने का है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, खेल विभाग के उप-निदेशक गिर्राज सिंह, अर्जुन अवार्डी कोच रोहताश दहिया, द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सिंह, अर्जुन अवार्डी सुनील कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अनिल कुमार, ध्यानचंद अवार्डी कुलदीप मलिक, ओलंपिक रेफरी अशोक कुमार, अर्जुन अवार्डी अंशुल मलिक, अर्जुन अवार्डी सरिता मोर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रीतिका, श्वेता व विशाल कालीरमन मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने डेयरी किसानों को एक बड़ी राहत देते हुए दूध उपकर पर 1268  करोड़ की छूट देने का निर्णय किया है।

Ajit Sinha

एसटीएफ ने महिला से बलात्कार करने के बाद, उसे जिन्दा जलाकर मारने वाला 25 हजार के ईनामी अपराधी को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 ने 80 लाख लूट केस में बांछित एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x