Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी, अवैध निर्माणों का फैलता जाल, ग्रेटर फरीदाबाद को बना रहा बदसूरत ,इसे रोकने वाला कोई नहीं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से नहरपार की ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध निर्माणों का फैलता जाल जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अवैध निर्माणों का ये जाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ दिए गए कई बयानों पर कई सवालों को जन्म दे रहा हैं। क्यूंकि ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के सम्बंधित विभाग अधिकारी चल रहे अवैध निर्माणों को रोकने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं, न जाने इन सभी अधिकारियों की ऐसी क्या मजबूरियां हैं। ऐसे में बन रहे एक नया और खूबसूरत शहर जो बिल्कुल बदसूरत बनता जा रहा है,जरूरत है चल रहे सभी अवैध निर्माणों को तुरंत प्रभाव रोकने की,और जांच के बाद ओल्ड नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की।

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले ग्रेटर फरीदाबाद व उसके आसपास के कई क्षेत्रों में बीते कई महीनों से हर कोई बड़ी-बड़ी अवैध दुकानें,एससीओ,पूरी मार्किट व बड़े -बड़े शो-रूम लोग बनाए जा रहे हैं, जो थमने का नाम नहीं ले रहा हैं,जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई बार ग्रीवेंस कमिटी की मीटिंग में भी कहा था कि अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और संबंधित विभाग को तुरंत रोकने के निर्देश भी दिए थे, पर उनके निर्देशों का कोई असर नहीं हो रहा हैं। अब बड़े ही तेज रफ़्तार के साथ ग्रेटर फरीदाबाद में बीते कई महीनों से अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई हैं।

जो बिल्कुल थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, कारण क्या हैं, ये बताने वाला कोई नहीं हैं। आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के एक सम्बंधित अधिकारी से इस बारे में बात की गई जो इस बारे में बोलने से बचता हुआ दिखाई दिया। संबंधित ये अधिकारी बिल्कुल खामोश क्यों हैं, क्या बन रहे सभी अवैध निर्माणों के पीछे किसी मंत्री या सत्ता पक्ष के विधायकों के हस्तक्षेप से बन रही हैं ये सभी अवैध निर्माणें, या कोई और बात हैं, इसकी निष्पक्ष जांच तो किसी निष्पक्ष एजेंसी से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवश्य करना चाहिए,और दोषी पाए जाने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

फ़िलहाल सेक्टर -29 पुल से थोड़ा आगे खड्ढा कॉलोनी में एक स्थान पर नीचे -ऊपर मिला कर कुल 3 -4 दुकानें बन रही हैं। इसके थोड़ा आगे जाएंगे तो राइट साइड में जीवन नगर की तरफ बड़ी सी बेसमेंट बन चुकी हैं, अब इसके ऊपर बड़ी सी दुकानें बनाई जा रही हैं। इसके आगे सीधे जाकर सै.87 -88 डिवाइडिंग, मास्टर रोड पर एक धर्मकांटा से पहले बड़ी- बड़ी सी कई बाउंड्रीवाल, डीपीसी बनाई गई हैं और उसमें आगे -पीछे लोहे की गेट भी लगाईं गई हैं, जिसमें साथ के साथ पिली मिट्टी पोत दी गई हैं, ताकि ये सभी पुरानी दीवारें लगे, और कानूनी नियमों को धोखा दिया जा सकें। यहां पर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के सम्बंधित विभाग ने पहले भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी। इसके साथ में एक धर्मकांटा के पास इसी प्रकार से चारदीवारी करके, उसमें भी लोहे की काले रंग गेट लगाईं गई,

फिर उसमें भी पिले रंग की मिट्टी पोती गई हैं , ताकि बनाई गई ये दीवारें पुरानी लगे, और इसके अंदर अवैध निर्माण चोरी छिपे बनाई जा रही हैं। इसके पीछे भी बड़ी से भवन बनाई जा रही हैं। इसके बाद रोड के सामने एक रेस्टोरेंट के ऊपर भी तेजी के साथ अवैध निर्माण बनाए जा रहे हैं। अब एसआरएस चौक के निकट देखेंगे की काफी बड़ी -बड़ी दुकानें बनाई जा रही हैं, इसी रोड पर आगे चलेंगें तो एसआरएस रॉयल हिल्स के पास रोड के सामने दो दुकानें बन चुकी हैं ,

जिसमे तो शटर लग चुकी हैं, इसी के साथ में बेसमेंट के साथ में दो स्थानों पर बड़ी -बड़ी दुकाने धड़ल्ले से बनाई जा रही हैं, जिसे रोकने वाला कोई नहीं हैं। ग्रेटर फरीदाबाद बन रहे सुंदर बेहतर शहर को बन रहे इन अवैध निर्माणों के चलते, ग्रेटर फरीदाबाद को बदसूरत बनाए जा रहे हैं, सरकार और जिला प्रशासन चाहिए कि तुरंत प्रभाव से बन रहे सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करें , और इन सभी अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत एफआईआर कर , आगे की कार्रवाई करें।

Related posts

फेम इंडिया मैगज़ीन सर्वे एजेंसी एशिया अवार्ड 2019, पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को सर्वश्रेस्ठ मंत्री के अवार्ड से नवाजा गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इम्युनो थेरेपी मरीजों के लिए साबित हो रही है वरदान : डा. पुरुषोत्तम लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद में विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान व दुकाने खोलने की अनुमति दी गई है,मंगलवार को बंद रहेंगे- डीसी  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x