Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

पंचकूला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम किया और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट जाने का आह्वान भी किया। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह बड़े मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में लगे रहे इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां सैनी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। कार्यालय पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जिला पदाधिकारियों की बैठक भी ली और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार और झूठ के सहारे खड़ी हुई है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर माहौल को खराब किया। कांग्रेस ने गरीब लोगों को एक-एक लाख रुपये देने का झूठा वादा और आरक्षण खत्म करने जैसी भ्रामक स्थिति पैदा करने का पाप किया है। श्री सैनी ने कहा कि अब कांग्रेस का झूठ ज्यादा चलने वाला नहीं है और हरियाणा की जनता कांग्रेस को झूठ का जवाब विधानसभा के चुनाव में देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नायब सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ऐसा नेता मिला है जो लगातार 2002 से शपथ लेता आ रहा है और लोगों की भलाई करने के लिए प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां 10 वर्षों से सीधे रूप से जनता को लाभ पहुंचा रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सीएम सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ काम किया है। श्री सैनी ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भ्रामक स्थितियों से मुकाबला करने के लिए हमें अपनी रणनीति में बदलाव लाना होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सरलीकरण करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आम आदमी की सभी प्रकार की समस्याओं का निदान सुनिश्चित हो इसके लिए हर जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में आने वाली समस्याओं की वे स्वयं रिपोर्ट लेकर निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी का जीवन सरल करना ही हमारा लक्ष्य है। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही किसान सम्मान निधि की राशि की फाइल पर साइन करके जता दिया कि भाजपा ही किसानों की शुभचिंतक और भला चाहने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर हो जाएगी।नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं और कांग्रेस की भ्रामक और झूठी बातों के बारे में भी लोगों को बताएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने वाली है।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं और वे हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए चुनावी मैदान में जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनीं इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जाएं कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, कालका नगरपरिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर और वीरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में किया बदलाव।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयार की रणनीति, मंत्रियों की लगाईं ड्यूटी।

Ajit Sinha

सीएम ने कोविड अस्पताल बीपीएस मेडिकल कालेज के चिकित्सकों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें पदोन्नति का तोहफ़ा दिया है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x