अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्य कर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि पार्टी कार्यालय पंचकमल में गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्री गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। नवीन गर्ग ने बताया कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसी के निमित कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नया जोश और नई उर्जा का संचार करेंगे। श्री गर्ग ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री सैनी जिला के पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे और जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments