Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

तकनीकी खामियों के चलते अटके मुआवजे को जल्द रिलीज करने के सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग की चिंता करने वाले मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश का युवा हो, गरीब व्यक्ति या फिर किसान हो उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में विश्वास रखते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला फतेहाबाद के रतिया की विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में उन किसानों का मुआवजा रिलीज करने के निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिए जो तकनीकी खामियों के कारण अटके हुए थे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि भाजपा की सरकार कांग्रेस की तरह मुआवजा लटकाने वाली सरकार नहीं बल्कि तुरंत मुआवजा देने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री ने 2022 में गुलाबी सुंडी और 2023 में घग्घर नदी में आई बाढ़ से खराब हुई फसलों का तकनीकी खामियों के कारण अटका मुआवजा जांच करके देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

2022 में गुलाबी सुंडी से खराब हुई फसलों के अटके मुआवजे की बात हरकोफेड चेयरमैन वेद फुलां और 2023 में बाढ़ से खराब फसलों का तकनीकी खामी के चलते अटके मुआवजे की बात राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री के सामने रखी। जिसकी जांच कर तुरंत मुआवजा देने के आदेश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए।विजय संकल्प रैली के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी फसलों का निरीक्षण करने आस-पास के खेतों में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नायब सैनी ने लहलहाते खेतों को देखते हुए कहा कि हमारे किसान भाइयों की मेहनत की फसल पक कर तैयार है और हरियाणा सरकार भी समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने के लिए तैयार है।नायब सैनी ने कहा कि किसानों की फसल खरीदने के लिए मंडियों में तैयारियां पूरी हैं। 72 घंटों के अंदर किसानों की मेहनत का पैसा उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराना भाजपा सरकार का संकल्प है। लहलहाते खेतों से गदगद नायब सैनी ने मां अन्नपूर्णा का धन्यवाद किया और प्रार्थना की मां अन्नपूर्णा का हरियाणा पर सदैव कृपा बनी रहे।

Related posts

फरीदाबाद: रविवार को गदपुरी टोल पर होने वाले “गौरवशाली भारत रैली” को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे संबोधित

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

आचार संहिता का फायदा उठा अरावली के माफियाओं के ताबड़तोड़ कब्जे और अवैध खनन: पाराशर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x