Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय हरियाणा

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का सीएम मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने चंडीगढ़ में किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मोदी सरकार का आजादी के अमृत महोत्सव में ऐसी 75 ट्रेन चलाने का फैसला है। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह नई जनरेशन की नई ट्रैन है। इस ट्रेन में लोगों को सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सीएम मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ समेत मंत्रीमंडल के सदस्यों ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चंडीगढ़ से अंबाला तक ट्रेन में सफर किया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, गृहमंत्री अनिल विज, शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री कमलेश ढांडा, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, राज्यमंत्री बनवारी लाल सांसद रतन लाल कटारिया समेत अन्य मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि खासकर दक्षिणी हरियाणा के लोगों को जिन्हें चंडीगढ़ काम होता है वे एक ही दिन में अपना काम पूरा करके आ और जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि अभी तक चार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई जिनमें से दो ट्रेनों का हरियाणा के लोगों को लाभ मिलेगा और ये ट्रेनें अंबाला व चंडीगढ़ रूकेंगी। उन्होंने कहा कि इस हाई स्पीड़ ट्रेन में यात्रा करने पर ऐसा लगता है कि प्लेन की यात्रा कर रहे हों। मुख्यमंत्री ने हाई स्पीड़ ट्रेन चलाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने पहुंचे तो पूरे स्टेशन पर उत्सव का सा माहौल हो गया। ट्रेन के रूकते ही पूरा रेलवे स्टेशन भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत मंत्री मंडल के सदस्यों ट्रेन में चढ़े और उन्होंने अंबाला तक यात्रा की। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के ऊना से दिल्ली के बीच चलाई गई यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया था। हरियाणा में इस ट्रेन का चंडीगढ़ व अंबाला समेत 7 रेलवे स्टेशनों पर स्वागत किया गया।

…बॉक्स…

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: धनखड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कम अवधि में तेज गति से अपन गंतव्य तक पहुंचाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि महज 52 सेकेंड में 100 मिलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से यात्रा को आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। सीएम व भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने ट्रेन के चंडीगढ़ आगमन पर स्वागत कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दिल्ली तक का सफर तय किया। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे से कम समय में दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचा देगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 7 रेलवे स्टेशनों पर हुआ भव्य स्वागत

हिमाचल प्रदेश के ऊना से रवाना होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हरियाणा में सात रेलवे स्टेशनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। चंडीगढ़ से रवानगी के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अंबाला पहुंचने पर गृहमंत्री अनिल विज, असीम गोयल, जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन का स्वागत किया। इसी प्रकार कुरूक्षेत्र में सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा और जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने स्वागत किया। नीलोखेड़ी में जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, करनाल में सांसद संजय भाटिया, पानीपत में विधायक प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष डा. अर्चना और सोनीपत में सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बडौली, जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत किया। ट्रेन के स्वागत में सभी स्टेशनों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

ड्रग कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस की संयुक्त टीम ने आज अंबाला कैंट में नकली शैंपू बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़-अनिल विज

Ajit Sinha

जगदीप धनखड़ बने देश के नए उप – राष्टपति बने, जश्न का माहौल।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने जम्मू -कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव -2024 के लिए कुल 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x