Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

सीएम नायब ने धान की फसल का गुच्छा दे पीएम का धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की भूमि पर पहुंचने पर स्वागत और अभिनंदन किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/कुरूक्षेत्र: धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की पावन भूमि पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धान की फसल का गुच्छा देकर स्वागत और अभिनंदन किया। सीएम सैनी ने हरियाणा की ओर से प्रधानमंत्री को राम-राम कहते हुए कहा कि जहां धर्म की लड़ाई स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने लड़ी और उसी लड़ाई में पूरी मानवता को गीता के माध्यम से संदेश निकला। गीता के इसी संदेश के सिद्धांत पर हरियाणा में 10 सालों से भाजपा की सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पिछले 10 सालों की उपलब्धियां गिनवाई वहीं कांग्रेस के कुशासन की भी पोल खोली।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस सरकार के शासन और प्रशासन को भुगता है। हरियाणा की जनता ने भाजपा के 10 वर्षों का सुशासन भी देखा और अनुभव किया है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को बदला है और बेहतर भी किया है। हरियाणा में पिछली सरकारों और भाजपा के 10 साल की सरकार के कार्यों में जमीन और आसमान का अंतर है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय नौकरियां बिकती थी, पर्ची और खर्ची चलती थी। भाजपा की सरकार में अब ना पर्ची और ना ही खर्ची चलती है और ना ही मर्जी चलती है अब तो सिर्फ मेहनत चलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसान फसल बेचता था तो पैसा किसी दूसरे के खातों में जाते थे। फसल खराब होने की शिकायत करने पर दो-दो रुपये के चेक दिए जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा सरकार में किसानों को फसल का पैसा 72 घंटों में उनके खातों में भेज दिया जाता है। फसल का खराब होने पर पूरा मुआवजा दिया जाता है।भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय हरियाणा में बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन मिलती थी। भाजपा सरकार ने 10 सालों में इस पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार किया। आज पेंशन बनवाने के लिए किसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ता, पेंशन खुद ही बनकर बैंक खातों में आती है। पूरे देश में हरियाण ही ऐसा प्रांत है जहां बुजुर्गों को सबसे अधिक पेंशन दी जाती है। कर्मचारियों के ट्रांसफर के मामले में भी पारदर्शिता से काम होता है। कर्मचारी अपनी मर्जी से घर बैठे ट्रांसफर लेते हैं।

Related posts

हैदराबाद में CWC की बैठक में पास प्रस्ताव

Ajit Sinha

भाजपा के भावी उम्मीदवार राजेश नागर ने ऐसा क्या कर दिया जो सीएम साहब मुस्कुराते हुए आए और मुस्कुराते हुए चले गए।

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्य सरकार के सुपर-100 कार्यक्रम, जिसके तहत इस साल हरियाणा के 25 छात्रों को आईआईटी में प्रवेश मिला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x