Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस सरकार अपने चुनिंदा लोगों को ही देती थी योजनाओं का फायदा, भाजपा कर रही है पूरे प्रदेश का भला: मोहन लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने करनाल में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए कहा कि 10 साल पहले के हरियाणा और आज के हरियाणा में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस के समय सरकार की नीतियों का फायदा केवल कांग्रेस नेताओं के चहेतों को मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खून में ही झूठ बोलना है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाता कांग्रेस नेताओं के खून से झूठ को खत्म कर देंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक बुधवार को करनाल के अनमोल गार्डन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक का करनाल पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा और पदाधिकारियों ने मोहन लाल कौशिक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत मोहन लाल कौशिक ने कहा कि यह अभिनंदन मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है। भाजपा के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा 2014 से सत्ता के माध्यम से जनसेवा का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बननी तय है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और इस जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाते हुए हम सभी ने मिलकर हरियाणा में कमल खिलाना है। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। अब चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करें और लोगों तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं और भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा आम चुनाव-2024: हरियाणा पुलिस ने स्थापित किया चुनाव सेल

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज डा. अजय कुमार , पूर्व सांसद व पूर्व अध्यक्ष को झारखंड पीसीसी में फिर से शामिल कर लिया-पढ़े

Ajit Sinha

कर्मचारी विरोधी स्कीम है UPS और NPS, कांग्रेस सरकार बनने पर लागू करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम (OPS)– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x