Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस ने मेवात को पिछड़ा बनाया, भाजपा ने मेवात में विकास कराकर पिछड़े होने का लेबल हटायाः नायब सैनी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:  तावड़ू में विजय संकल्प रैली में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जिस मेवात पर पहले की सरकारों ने पिछड़ा होने का लेबल लगा दिया था, भाजपा सरकार में आज वही मेवात का इलाका तेजी से विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी सरकारों की अनदेखी के कारण मेवात पिछड़ा जिला बन गया था, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछड़े जिलों पर विशेष ध्यान दिया और इन जिलों में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए।
तावडू की अनाज मंडी में स्थानीय विधायक एवं नव नियुक्त मंत्री संजय सिंह द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी घेरा। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि नौकरियों में कांग्रेस की गलत नीतियों का खामियाजा हरियाणा के युवाओं ने भुगता है और कट्टर ईमानदारी का चोला पहनने वाले अब जेल में बंद हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से 25 मई को कमल के फूल का बटन दबाकर स्थानीय लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को ऐतिहासिक जीत के साथ संसद भेजने का आह्वान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और किसानों को उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदने का भरोसा दिया।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तावड़ू पहुंचे नायब सिंह का मंच पर पहुंचते ही बड़ी फूलमाला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को गदा भेंट की।

मंच पर महाराज धर्मदेव, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, विधायक दीपक मंगला, सत्यप्रकाश जरावता, जाकिर हुसैन, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिलाध्यक्ष कमल यादव, नरेंद्र पटेल, जीएल शर्मा, गोपीचंद गहलौत, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है।

दस सालों में भारत ने विकास की एक नई छलांग लगाई है और दुनिया में मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है। देश के विकास के लिए 25 मई को हमें कमल का बटन दबाकर विकास की गति को और तेज करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में भ्रष्टाचार चरम पर था, खुद कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि एक रुपया केंद्र से भेजते हैं तो जनता तक 15 पैसे पहुंचते हैं और 85 पैसे जो विकास पर खर्च होने थे वे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। जबकि मोदी सरकार में पूरे पैसे पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीब लोगों की चिंता करने वाली सरकार है। भाजपा ने लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा है। सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार को अगर किसी ने रोका है तो भाजपा की डबल इंजन सरकार ने रोका है। नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये तक का इलाज कराने की गारंटी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले महिलाओं को दूर-दूर से सिर पर ढोकर पानी लाना पड़ता था। मोदी सरकार ने अलग मंत्रालय का गठन कर योजनाबद्ध तरीके हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का काम किया है। महिलाओं का जीवन सरल बनें, इसके लिए बहुत काम किए हैं। मोदी सरकार ने 10 सालों में गरीबों को पक्के मकान दिए। 11 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने सदा विकास के काम में बाधा उत्पन्न की है। कांग्रेस शासनकाल में गरीब व्यक्ति और गरीब हुआ।  सैनी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस शासनकाल में बच्चे की नौकरी लगवाने के लिए माता-पिता के जूते घिस जाते थे, फिर भी नौकरी नहीं लगती थी। हरियाणा में भाजपा सरकार ने बिना पर्ची- खर्ची के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी दी है।  आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ये लोग कट्टर ईमानदारी का चोला पहनकर लोगों के बीच अपने आपको ईमानदार बोलते थे, लेकिन भ्रष्टाचार में ये लोग आज जेल में बंद हैं। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया कि आम आदमी पार्टी पर हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और वाली कहावत सटीक बैठती है।पूर्व सीएम हुड्डा को घेरते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि जनता अच्छी तरह से जानती है कि कांग्रेस के समय में कितनी नौकरियां मिली है और किस- किस तरीके से मिली है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 10 सालों में 68 हजार नौकरियां दी थी, लेकिन वे भी गलत नीति के कारण अटक गई जिसका खामियाजा युवाओं एवं उनके परिवार पर पड़ा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के 1 लाख 32 हजार युवाओं को नौकरी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े नौ साल तक पारदर्शी सरकार दी और भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण अब युवाओं को नौकरियों के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। कांग्रेस के समय बुजुर्गों की पेंशन एक हजार रुपये थी, लेकिन हमारी सरकार ने 3000 रुपये करके बुजुर्गों का मान बढ़ाया है।नायब सैनी ने किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों पर गरजते हुए कहा कि जो लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि एमएसपी बंद हो जाएगी वो लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। मोदी सरकार ने 10 सालों में लगातार एमएसपी बढ़ाई है। हरियाणा में सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। कांग्रेस की सरकार राजस्थान में भी रही और पंजाब में थी, लेकिन कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। पंजाब में सिर्फ गेहूं और धान की फसल एमएसपी पर खरीदी गई।  नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हित चाहती है और इसी के चलते किसान हितैषी नीतियां बनाई गई है। मोदी सरकार में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना ने किसानों को सुरक्षित किया है। किसानों की फसल खराब होने पर भाजपा ने 11 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया है। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा किया उसे पूरा किया। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना और रामलला विराजमान हुए। प्रधानमंत्री मोदी दिन रात भारत के गौरव को आगे बढ़ाने काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को विपक्ष के झूठे वादों से सचेत रहना है। आने वाली 25 मई को कमल का बटन दबाकर राव इंद्रजीत सिंह को जीताकर संसद में भेजना है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा को अहम भूमिका निभानी है। विजय संकल्प रैली के संयोजक राज्यमंत्री संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साधारण किसान परिवार में जन्म लिया और संघर्ष की बदौलत मुख्यमंत्री बने हैं। संजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल की सरकार ने मेवात में विकास की गंगा बहाई है। जो काम हमने सपने में भी नहीं सोचे थे वे काम भाजपा की सरकार में पूरे हो रहे हैं।  रैली को संबोधित करते हुए स्वामी धर्मदेव ने कहा कि हरियाणा को नायब सैनी के रूप मे नायाब मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी हरियाणा की बेहतरी के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। स्वामी धर्मदेव ने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर हरियाणा विकसित राज्य बनेगा।

Related posts

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आज न्यायालय परिसर के मीडिएशन हाॅल में संविधान दिवस मनाया गया।

Ajit Sinha

सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना कर कंपनी में डकैती डालने वाले 6 डकैतों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस व सपा को लगा तगड़ा झटका: बीजेपी में शामिल हुए समाजपार्टी के विधायक और पूर्व विधायक-देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x